फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pakistan hindu children will learn sanskrit

पाकिस्तान से आए हिंदू बच्चे पढेंगे संस्कृत

Fri, 19 Apr 2013 11:22 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 19 Apr 2013 11:22 AM IST
विज्ञापन
pakistan hindu children will learn sanskrit

पाकिस्तान से आए हिंदू बच्चों के लिए हिंदी क्लास के बाद अब संस्कृत का कोर्स भी शुरू किया जाएगा। पाकिस्तान के मदरसों में तालिम लेने से डरने वाले बच्चों में हिंदी और संस्कृत सीखने की खासी ललक है।

विज्ञापन


इन बच्चों के लिए संस्कृत भारती की ओर से तीन माह का संस्कृत कोर्स नई दिल्ली के अंबेडकर कॉलोनी बिजवासन में शुरू किया जाएगा। यहां इन बच्चों को हिंदी पढ़ाने-लिखाने का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


सभी बच्चे नवरात्र के मौके पर मंदिरों में पूजा-अर्चना करने भी पहुंच रहे हैं। बिना भय के मंदिरों में होती पूजा-अर्चना बच्चों के लिए कौतूहल बनी हुई है।

ये बच्चे बताते हैं कि पाकिस्तान के स्कूलों में पढ़ने के लिए जाते समय कट्टरपंथियों से डर लगता था। कई लोग अपने बच्चों को डर के मारे स्कूल नहीं भेजते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के मीडिया प्रमुख विनोद बंसल ने बताया कि सभी पाकिस्तानी हिंदू अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाना चाहते हैं। विभिन्न संगठनों के सहयोग से सभी बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराई जाएगी।


पाकिस्तानी बच्चियों का किया पूजन
इससे पहले अष्टमी के मौके पर पाकिस्तानी हिंदू बच्चियों का कन्या पूजन किया गया। इन कन्याओं को भोजन कराने के साथ ही दक्षिणा भी दी गई। सभी कन्याओं ने इस मौके पर पाकिस्तान न लौटने की शपथ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed