पाक उच्चायुक्त ने कहा 'कश्मीर की लड़ाई से पीछे नहीं हटेगा पाक'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने एक बार फिर कश्मीर मुद्दे को छेड़ दिया। पाक स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बासित ने दिल्ली में कहा कि पाकिस्तान कश्मीर की आजादी की जायज लड़ाई से कभी भी पीछे नहीं हटेगा।
बासित का यह बयान उस वक्त आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच पहली बार होने वाली राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनआईए) की बातचीत के एजेंडे से कश्मीर को दूर रखने पर सहमति बन गई है।
उधर भारत ने 23-24 को होने वाली एनएसए बातचीत से पहले इससे संबंधित खबरों को प्रसारित करने और छापने से मीडिया एजेंसियों को मना किया है।
विवादित मु्द्दों को सुलझाया जाए
सरकारी सूत्रों के मुताबिक इससे संबंधित गैग आर्डर जल्द ही जारी किया
जाएगा। भारत का मानना है कि एनएसए अजीत दोभाल और उनके पाक समकक्ष सरताज
अजीज की बातचीत के पहले इससे संबंधित खबरें माहौल बिगाड़ सकती है।
दिल्ली
स्थित पाक उच्चायोग में बासित ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के आवाम की आकांक्षा
को न तो नजरअंदाज किया जा सकता है और ना ही उसे ठंडे बस्ते में डाला जा
सकता है।
बासित के मुताबिक पाकिस्तान हमेशा से भारत के साथ सामान्य और
सौहार्दपूर्ण संबंध का पक्षधर रहा है। लेकिन इसके लिए जरुरी है कि दोनों
देशों के बीच कश्मीर सहित सभी विवादित मुद्दों के सुलझा लिया जाए।
गौरतलब
है कि दोनों सरकारें कश्मीर को बैक चैनल के जरिए सुलझाने की कोशिश से साथ
बाकी मुद्दो पर आगे बढ़ना चाह रही है। लेकिन अंदेशा है कि पाक सेना के दबाव
में पाकिस्तान बार बार कश्मीर के मुद्दे को सार्वजनिक मंच पर उठाता रहेगा।