फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Pakistan has not detained Masood Azhar claims indian Intel sources

पाक ने बोला था झूठ, मसूद अजहर को अब तक नहीं पकड़ा

Tue, 19 Jan 2016 12:01 PM IST
Updated Tue, 19 Jan 2016 12:01 PM IST
विज्ञापन
Pakistan has not detained Masood Azhar claims indian Intel sources

केंद्र सरकार का कहना है कि पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमला करवाने वाले आतंकी गुट जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर को पाकिस्तान में न तो गिरफ्तार और न ही उसे नजरबंद किया गया है। इतना ही नहीं उसके जिन तीन साथियों को हिरासत में लिया गया है उनका भी मामला पठानकोट आतंकी हमला मामले से नहीं जुड़ा है।

विज्ञापन


खुफिया जानकारी के हवाले से सरकारी अधिकारियों ने कहा है कि अजहर के खिलाफ पठानकोट एयरबेस पर हमले से जुड़ा कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया है।

मसूद के जिन तीन साथियों को हिरासत में लिया गया है उनके खिलाफ केवल कुछ संदिग्ध दस्तावेज रखने का मामला दर्ज है। इसका दो जनवरी को हुए आतंकी हमले से कुछ भी लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन

पाकिस्तान ने नहीं दर्ज किया जैश के खिलाफ मुकदमा

Pakistan has not detained Masood Azhar claims indian Intel sources

अधिकारियों ने बताया कि अजहर को हिरासत में लिए जाने की शुरुआती रिपोर्ट पूरी तरह से झूठी थी और माना जा रहा है कि यह कुछ पाकिस्तानी एजेंसियों के झूठे प्रचार का हिस्सा था। पाक ने अभी तक भारत को यह सूचित नहीं किया है कि उसने जैश या उसके किसी सरगना के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज किया है या नहीं।

अधिकारियों ने कहा कि पाक ने जैश के कई सदस्यों को हिरासत में लिए जाने की घोषणा की थी, ऐसे में यह भी खुलासा करना चाहिए था कि उन्हें किस कानून के तहत हिरासत में लिया गया है।

उधर, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के कानून मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा है कि पठानकोट आतंकी हमला मामले की जांच पूरी होने तक कोई भी सूचना लीक नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed