फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Pakistan had shown tact during joint maneuvers

संयुक्त युद्धाभ्यास के दौरान पाक ने दिखाई थी चालबाजी

Tue, 05 Jan 2016 09:24 PM IST
Updated Tue, 05 Jan 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
Pakistan had shown tact during joint maneuvers

राजस्थान के जैसलमेर जिले में युद्धाभ्यास के दौरान सैन्य अफसरों को मिले विशेष बेसिक फोन (लैंड लाइन) नंबरों को पाकिस्तान ने चालाकी से लेने का प्रयास किया था। बीएसएनएल के कर्मचारी ने एक-दो अधिकारियों को नंबर भी दे दिए थे, लेकिन पाक की ये हरकत पकड़ी गई।

विज्ञापन


अब सुरक्षा एजेंसियों ने बीएसएनएल सहित राजस्थान में तैनात सैन्य अधिकारियों को अलर्ट जारी कर बिना पड़ताल अपना नंबर शेयर नहीं करने को कहा है।

सूत्रों के मुताबिक पिछले साल सितंबर से दिसंबर में पोकरण में युद्धाभ्यास के दौरान अधिकारियों को विशेष फोन नंबर दिए गए थे। बीएसएनएल कार्यालय में पाकिस्तान से इंटरनेट कॉल आया, जो दिल्ली का कोड दरसा रहा था।
विज्ञापन


उस वक्त कॉल अटेंड करने वाले को यह नहीं पता था कि यह पाकिस्तान की ओर से इंटरनेट कॉल है। इसकी वजह से एक या दो नंबर दे दिए गए। इसकी जानकारी मिलते ही खुफिया एजेंसी ने अलर्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियों ने नंबर शेयर न करने की दी हिदायत

Pakistan had shown tact during joint maneuvers

बीएसएनएल के अधिकारी योगेश भास्कर के मुताबिक युद्धाभ्यास के दौरान सैन्य यूनिट को कुछ नंबर आवंटित किए गए थे। पाकिस्तान की ओर से बीएसएनएल एकाउंट डिवीजन को कॉल किए गए और यूनिट अधिकारियों व जवानों के फोन बिल की पूछताछ की।

इतना ही नहीं पाकिस्तान से फोन करने वाले कॉलर ने सेना की लोकेशन भी जाननी चाही। कॉल तो पाकिस्तान से आई थी, लेकिन कॉलर ने दिल्ली से बताया।

जैसलमेर पुलिस अधीक्षक राजीव पचार ने बताया कि उन्होंने सेना, वायुसेना और बीएसएफ मुख्यालयों में पत्र लिखकर कहा है कि संवेदनशील क्षेत्रों में फोन और कैमरा लेकर जाने वाले जवानों पर नजर रखी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed