फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pakistan: Explosion at Shiite mosque 20 killed

पाक धमाका: मरने वालों का आंकड़ा 54 पार

Sat, 31 Jan 2015 09:24 AM IST
Updated Sat, 31 Jan 2015 09:24 AM IST
विज्ञापन
pakistan: Explosion at Shiite mosque 20 killed

बड़ी खबर आ रही है पाकिस्तान से। जहां एक शिया मस्जिद में हुए धमाके में अभी तक 54 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 55 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद से ही मौके पर चीख पुकार मची हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के सिंध प्रांत के शिकारपुर में एक शिया मस्जिद में एक शक्तिशाली बम धमाके में 54 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि मस्जिद की छत पूरी तरह उड़ गई जबकि उसके भवन को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


जुमे की नमाज के ठीक बाद ये धमाका हुआ। धमाके में घायल कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि अभी कई घायलों के मलबे में दबे होने की आशंका है क्योंकि तेज धमाके के कारण मस्जिद की छत भी धराशायी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके में तीन दिन के शोक की घोषणा

pakistan: Explosion at Shiite mosque 20 killed

एमडब्ल्यूएम के नेता अल्लाम मोहम्मद अमीन शाहीदी ने इलाके में तीन दिन के शोक की घोषणा की है। उन्होंने इस धमाके को सरकार की विफलता करार दिया है। धमाके की पुष्टि करते हुए शिकारपुर के एसएसपी ने कहा है कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिंध प्रांत के सूचना मंत्री शरजील इमाम मेनन ने कहा कि इलाके के सभी अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, तहरीक-ए-इंसाफ के मुखिया इमरान खान समेत तमाम नेताओं ने इस धमाके की आलोचना की है।

मौके पर बम डिस्पोजल टीम को तैनात कर दिया गया है और राहत और बचाव के काम को तेजी से किया जा रहा है। बता दें कि गत माह पेशावर में स्कूल पर हुए हमले के बाद यह पाकिस्तान में दूसरा बड़ा हमला है जिसमें इतने लोगों की जान गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed