{"_id":"1d68836a-cc8b-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"pakistan-diplomat-roughed-up-after-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकवाले ने पाक राजनायिक को बीच सड़क पीटा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बाइकवाले ने पाक राजनायिक को बीच सड़क पीटा
नई दिल्ली/ब्यूरो/एजेंसी
Updated Tue, 04 Jun 2013 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी राजनयिक और उनके ड्राइवर के साथ सोमवार को कथित तौर पर बदतमीजी और धक्कामुक्की का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
वसंत विहार में पाक दूतावास के प्रथम सचिव जरकम रजा की कार एक बाइक से टकरा गई। इसके बाद बाइक सवार और ड्राइवर में मारपीट शुरू हो गई। जब सचिव ने बीच बचाव की कोशिश की, तो बाइक सवार ने उनसे भी हाथापाई की।
पुलिस ने बाइक सवार रोहित उर्फ गोल्डी को हिरासत में ले लिया है।
घटना के बाद पाक ने भारत के समक्ष विरोध जताया है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पाक दूतावास ने इस घटना की निंदा करते हुए बेहद दुर्भाग्यजनक बताया है।
बताया जा रहा है कि प्रथम सचिव व उनके ड्राइवर ने मेडिकल जांच नहीं कराई है।
हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों पार्टियों को मामूली चोटें आई हैं और दोनों को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया।