फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pakistan denied the request of india

पाक ने मसूद अजहर से पूछताछ पर नहीं मानी भारत की मांग

Mon, 25 Jan 2016 10:14 PM IST
Updated Mon, 25 Jan 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
pakistan denied the request of india

पठानकोट आतंकी हमले मामले में कार्रवाई का भरोसा दिला रहे पाकिस्तान ने भारत का एक प्रस्ताव ठुकरा दिया है। पाकिस्तानी अखबार ‘द नेशन’ में छपी खबर के अनुसार पाकिस्तान ने भारत को जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर, उसके भाई तथा दूसरे संदिग्धों से पूछताछ की इजाजत नहीं दी है।

विज्ञापन


पठानकोट एयरबेस पर हमला करने वाले आतंकवादियों का सीमा पार से कनेक्शन मिलने के बाद भारत ने पड़ोसी मुल्क को कई सबूत सौंपते हुए कठोर कदम उठाने की मांग की थी।
विज्ञापन


चारों तरफ से पड़ रहे दबाव को देखते हुए पाकिस्तान ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मौलाना मसूद तथा उसके संगठन से जुड़े कई लोगों को हिरासत में लिया था।

कई संदिग्ध गिरफ्तार किए गए

pakistan denied the request of india

विभिन्न शहरों में चलने वाले जैश के मदरसों से कई संदिग्ध गिरफ्तार किए गए हैं। मसूद का भाई मुफ्ती अब्दुल रहमान भी हिरासत में है, जबकि मसूद को संरक्षात्मक अभिरक्षा में रखा गया है।

दोनों से पूछताछ चल रही है। अखबार के मुताबिक भारत अपनी जांच टीम पाकिस्तान भेजना चाहता था ताकि दोनों भाइयों से संयुक्त पूछताछ की जा सके। इससे उसे कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद थी लेकिन पाकिस्तान की सरकार ने इससे विनम्रता पूर्वक इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed