फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Pakistan could major attack, intelligence agencies warned

आतंकी हमले की आशंका बढ़ी, ये राज्य हैं निशाने पर

Tue, 25 Aug 2015 12:10 PM IST
Updated Tue, 25 Aug 2015 12:10 PM IST
विज्ञापन
Pakistan could major attack, intelligence agencies warned

आतंकवाद पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) की बातचीत से पाकिस्तान के पीछे हटने के बाद जम्मू-कश्मीर और अन्य जगहों पर आतंकी हमले बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


भारतीय एजेंसियों का आंकलन है कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर भी पाक अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा। इतना ही नहीं अपने प्रॉक्सी वॉर का दायरा बढ़ाते हुए पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई यूपी और राजस्थान जैसे राज्यों में  सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का हथकंडा अपना सकती है।
विज्ञापन


इसके पीछे दलील है कि देश में कई जगहों पर सांप्रदायिकता काफी संवेदनशील स्तर पर है। पाकिस्तान के साथ बातचीत रद्द होने के बाद एनएसए अजीत डोभाल ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से पहली बार मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाक सांप्रदायिकता को बना सकता है हथियार

Pakistan could major attack, intelligence agencies warned

सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच आतंकवाद और पाकिस्तान की ओर से खुराफात भरी हरकतों को लेकर लंबी बातचीत हुई है। खुफिया विभाग ने सरकार को आगाह किया है कि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को नए सिरे से अंतरराष्ट्रीय फोरम पर लाने के लिए तमाम हथकंडे अपनाएगा।

उसकी कोशिश घाटी में ऐसी हरकत करने की होगी, जिससे भारतीय सुरक्षा एजेंसियां कोई चूक कर जाएं ताकि उसे प्रोपगेंडा की तरह इस्तेमाल किया जा सके।

सूत्रों ने बताया कि एनएसए बातचीत के पहले भारत द्वारा तैयार किए गए डोजियर और उधमपुर हमले के जिंदा पकड़े गए आतंकी नावेद के बारे में आई मीडिया रिपोर्टों से आईएसआई तिलमिलाई हुई है।

इसलिए वह भारतीय एजेंसियों को गलती करने के लिए उकसा कर माहौल को खराब करने की पूरी कोशिश करेगी। सूत्रों के मुताबिक गृहमंत्रालय ने सभी संवेदनशील राज्यों को आगाह किया है कि वह सांप्रदायिक हिंसा की संभावना के प्रति अति सावधान रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed