भारत बोला, हम शांति चाहते हैं पर पाकिस्तानी हमले का जवाब देंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के उस दावे का पर खंडन किया है जिसमें ड्रोन के जरिए जासूसी का आरोप लगाया गया था। गुरुवार शाम को भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए इस मामले पर अपना पक्ष देश के सामने रखा और कहा कि वह ड्रोन पाकिस्तान का ही था।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के सचिव एस. जयशंकर ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से हो रही लगातार फायरिंग के लिए उन्होंने पाक से बातचीत कर फायरिंग रोकने को कहा है। हम शांति चाहते हैं लेकिन किसी भी तरह के हमले का जवाब दिया जाएगा।
आपको बता दें कि पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार पाकिस्तान ने भारतीय 'जासूसी' ड्रोन का मुद्दा उठाने के लिए भारतीय उच्चायुक्त को तलब किया। प्रेस रिलीज के अनुसार पाकिस्तान ने बुधवार को नियंत्रण रेखा के पार भीमबर इलाक़े में पहुँचे एक 'भारतीय ड्रोन' को मार गिराया है।
पाक ने किया सीजफायर उल्लंघन
इससे पहले भारत ने अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन पर पाकिस्तान से एतराज दर्ज कराया। अखनूर में हुई गोलीबारी में एक महिला की मौत हुई है।
पीटीआई के अनुसार पाकिस्तानी रेंजरों ने बुधवार को भी सीजफायर का उल्लंघन करते हुए स्नाइपर फायरिंग की थी। जिसमें बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। इसके बाद दोनों तरफ़ से गोलीबारी हुई। बीएसएफ़ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं पाकिस्तान ने कहा है कि बुधवार को भारतीय सुरक्षा बलों (बीएसएफ़) की तरफ़ से बिना किसी उकसावे के की गई गोलीबार में एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई है और तीन अन्य घायल हुए हैं।