फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Pakistan calls Indian High Commissioner tension loc

पाकिस्तान ने दस भारतीय चौकियों पर फिर की गोलीबारी

Fri, 11 Jan 2013 11:46 PM IST
नई दिल्ली/पुंछ/ब्यूरो/एजेंसी
नई दिल्ली/पुंछ/ब्यूरो/एजेंसी Updated Fri, 11 Jan 2013 11:46 PM IST
विज्ञापन
Pakistan calls Indian High Commissioner tension loc

सीमा पर तनाव के चलते भारत और पाकिस्तान के संबंधों में खटास शुक्रवार को और बढ़ गई। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों पर जमकर गोले दागे और सीनाजोरी दिखाते हुए इसलामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त शरत सभरवाल को तलब कर लिया।

विज्ञापन


पाक ने उनसे एलओसी पर बृहस्पतिवार को भारत की ओर से फायरिंग में अपने एक सैनिक के मारे जाने पर नाराजगी जाहिर की। हालांकि पाकिस्तान की इस हरकत को बदले की कार्रवाई मान रहे भारत ने उसे दो टूक बता दिया है कि फायरिंग पाक की ओर से शुरू की गई थी। भारत ने एलओसी के नियमों का पालन करने की नसीहत भी इसलामाबाद को दे दी है।
विज्ञापन


मालूम हो कि पाक सेना की दो भारतीय जवानों के साथ बर्बरता की घटना के बाद भारत ने पाकिस्तानी उच्चायुक्त को तलब कर उनसे सख्त नाराजगी जताई थी। बहरहाल, पाक के अपनी हरकतों से बाज नहीं आने से पूरे भारत में जबरदस्त गुस्सा है और उसे मुंहतोड़ जवाब देने की मांग देशभर में उठ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को भी एलओसी पर चक्का-दा-बाग स्थित ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर (टीएफसी) के गेट नहीं खोले। पाक ने दोनों मुल्कों के बीच बस सेवा के रास्ते ‘राह-ए-मिलन’ का गेट भी बंद कर दिया है। चक्का-दा-बाग से रावलाकोट (पीओके) के लिए हर सोमवार को बस जाती है।

वहीं, एलओसी पर भारतीय चौकियों पर पाकिस्तानी गोलाबारी लगातार जारी है। पाकिस्तान की और से मेंढर और मनकोट सेक्टर में शुक्रवार को दस चौकियों पर गोलाबारी की गई। इनमें क्रांति 1, क्रांति 2, रवि, कृपाण 1, कृपाण 2, नंगी टेकरी, घोड़ा, छज्जा, रोशनी और मान चौकियां शामिल हैं। फायरिंग का यह सिलसिला देर रात तक जारी था। माना जा रहा है कि आतंकी घुसपैठ कराने के लिए बार-बार फायरिंग की जा रही है।

भारतीय उच्चायुक्त ने पाकिस्तानी विदेश सचिव जलील अब्बास जिलानी को बता दिया है कि भारत ने एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के की जा रही फायरिंग का बेहद नियंत्रित जवाब दिया है। वहीं, रक्षा मंत्री एके एंटनी ने भी कहा है कि वक्त आने पर पाकिस्तान को उसकी हरकतों का माकूल जवाब दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय जवानों के सिर काटने की बर्बर हरकत ने दोनों देशों के संबंधों को एक निर्णायक मोड़ पर ला खड़ा किया है। एंटनी ने एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का लगातार उल्लंघन और उसकी आड़ में आतंकवादियों की घुसपैठ को गंभीर मसला बताया।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी सीमा पर बने हालात पर पूरी निगाह रखे हुए हैं। रक्षा सचिव शशिकांत शर्मा ने एलओसी पर बनी स्थिति के बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय को अवगत कराया है। एंटनी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन ने भी प्रधानमंत्री को इस बारे में जानकारी दी है।

पाक के साथ शांति वार्ता बंद हो: भाजपा
नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की बर्बर करतूत को लेकर सरकार को आगाह करते हुए भाजपा ने कहा है कि पाकिस्तान से बातचीत करने से पहले वह लोगों के गुस्से को भी ध्यान में रखे। भाजपा ने पाकिस्तान के खिलाफ शुक्रवार को देशव्यापी विरोध किया।

भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि पाक को बता देना चाहिए कि समझौतों का पालन किए बिना हम आपसे बात नहीं करेंगे। पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने भी कहा कि पाकिस्तान को भी सख्त लहजे में जवाब देने की जरूरत है।

वापस लौटे ट्रक
भारतीय व्यापारियों ने पुंछ के चक्का दा बाग ट्रेड सेंटर पर फंसे सब्जियों से भरे 25 ट्रकों को शुक्रवार को जम्मू की मंडियों में भेज दिया। इसके अलावा ट्रेड सेंटर के बाहर खड़े 35 ट्रकों में से ज्यादातर को जम्मू रवाना कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक हर सप्ताह मंगलवार से शुक्रवार तक होने वाले क्रास एलओसी ट्रेड के अगले सप्ताह भी होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।


रोकी बस सेवा
पाकिस्तान ने एलओसी के दोनों ओर रहने वाले लोगों के मिलने के रास्ते ‘राह-ए-मिलन’ का गेट भी बंद कर दिया है। चक्का दा बाग से रावलाकोट (पीओके) के लिए हर सोमवार को राह-ए-मिलन से चलने वाली बस सेवा भी इस सोमवार को बंद कर दी गई है।

भारतीय गतिविधियां
- सीमा पर तनाव कम करने के लिए फ्लैग मीटिंग की पेशकश की।
- भारत और पीओके के बीच चार हॉटलाइन को खोल कर रखा गया।
- क्रॉस एलओसी ट्रेड को जारी रखने की कोशिश, व्यापारी भी भेज रहे माल।
- सीमा पर पाक की फायरिंग के बावजूद नियंत्रित जवाबी कार्रवाई।
- भारत चाहता है कि दोनों मुल्क खुद मिलकर ही निपटाएं मामला।

पाकिस्तान की करतूत
- पाकिस्तान की ओर से इस मीटिंग की पेशकश का अब तक कोई जवाब नहीं आया है।
- चक्का दा बाग पर ट्रेड सेंटर के गेट नहीं खोले, भारतीय व्यापारियों को करोड़ों का नुकसान।
- दो भारतीय जवानों की बर्बरता से हत्या के बाद हर दिन किया संघर्ष विराम का उल्लंघन।
- उलटे भारतीय उच्चायुक्त को तलब कर अपने सैनिक की मौत पर जताई नाराजगी।
- यूएन से जांच की पेशकश कर मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उछालने की कोशिश।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed