{"_id":"6821a2e24bc3eb5ea9dbbadd87ca8a77","slug":"pakistan-boat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्छ में लावारिस मिली पाकिस्तानी नाव","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कच्छ में लावारिस मिली पाकिस्तानी नाव
एजेंसी / भुज
Updated Wed, 24 Feb 2016 06:06 AM IST
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को गुजरात में सीमा के नजदीक कच्छ जिले के हरामी नाला के पास मंगलवार को एक लावारिस पाकिस्तानी नाव मिली है जिसमें एक बंदूक भी थी।
विज्ञापन
बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि पेट्रोलिंग कर रहे जवान ने इसकी सूचना दी थी। मछली पकड़ने वाली इस नाव की जांच की जा रही है। नाव में बंदूक मिलने से माना जा रहा है कि इससे अवैध शिकार किया जाना था।
विज्ञापन
माना जा रहा है बीएसएफ जवान को देखकर आरोपी नाव छोड़कर भाग गए होंगे। इससे एक दिन पहले भी कच्छ में ही एक मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी जहाज को जब्त किया गया था।
विज्ञापन