फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pakistan became jurassic park says markandey katju

जुरासिक पार्क बन गया है पाकिस्तान: काटजू

Tue, 05 Mar 2013 12:41 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 05 Mar 2013 12:41 PM IST
विज्ञापन
pakistan became jurassic park says markandey katju

'पाकिस्तान की बनावट में पैदाइशी गलतियां होने के कारण वहां से हर दिन हिंसा और मौत की खबरें आ रही हैं। पाकिस्तान एकदम जुरासिक पार्क जैसा मुल्क बन गया है।' यह कहना है भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष जस्टिस मार्कंडेय काटजू का।

विज्ञापन


एक कार्यक्रम में काटजू ने कहा कि एक ऐसे उपमहाद्वीप में, जो विविधताओं से भरा हुआ है, धर्म के आधार पर देश का निर्माण नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में हो रही घटनाएं गलत तरीके से बनाए गए देश का नैसर्गिक परिणाम हैं। काटजू ने कहा कि बंटवारे ने एक देश के तौर पर पाकिस्तान में बर्बादी का बीज बो दिया।
विज्ञापन


काटजू ने कहा कि देश का बंटवारा एक गलती थी और भारत व पाकिस्तान को मिलकर बना देश, जिसमें धार्मिक कट्टरता और हिंदू एवं मुस्लिम आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, एक दिन जरूर भविष्य में हकीकत की शक्ल लेगा। काटजू इससे पहले भी पाकिस्तान के निर्माण को लेकर सवाल उठा चुके हैं। इस मुद्दे पर उनका एक लेख ‘ट्रुथ एबाउट पाकिस्तान’ हाल ही में पाकिस्तान के अखबार ‘द नेशन’ में प्रकाशित हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed