फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pakistan beat india on develop nuclear weapons

परमाणु हथियारों के जखीरे में भारत से आगे निकला पाक

Sat, 17 Jan 2015 07:08 PM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
एजेंसी/वाशिंगटन Updated Sat, 17 Jan 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
pakistan beat india on develop nuclear weapons

अमेरिका के एक थिंक टैंक ने सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों के आधार पर कहा है कि पाकिस्तान के खुशाब में चौथे परमाणु रिएक्टर ने काम करना शुरू कर दिया है। इससे पाक बड़े पैमाने पर प्लूटोनियम से तैयार होने वाले छोटे परमाणु हथियार बनाएगा।

विज्ञापन


अमेरिका के विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा संस्थान के डेविड अलब्राइट ने बताया कि 15 जनवरी 2015 को डिजिटल ग्लोब हाई रेजोल्यूशन सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि खुशाब के इस चौथे परमाणु रिएक्टर का बाहरी काम पूरा हो चुका है और इसने काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


अलब्राइट ने बताया कि रिएक्टर के शुरू होने का आकलन इसके कूलिंग सिस्टम से निकल रही भाप के आधार पर किया गया है। उन्होंने बताया, ‘यह रिएक्टर पाकिस्तान के उस कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसके तहत पाक प्लूटोनियम से तैयार किए जाने वाले परमाणु हथियारों का निर्माण बढ़ाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में पाक के परमाणु हथियारों की संख्या भारत के परमाणु हथियारों की संख्या से भी काफी अधिक है। पाकिस्तान के  परमाणु हथियारों के जखीरे में दिन-ब-दिन वृद्धि होती जा रही है और यह दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी तेजी से हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed