{"_id":"88ba474a-5d7b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"pakistan-agreed-flag-meeting-india-call-martyrs-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैग मीटिंग को पाक राजी, भारत मांगेगा शहीद का सिर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फ्लैग मीटिंग को पाक राजी, भारत मांगेगा शहीद का सिर
जम्मू/एजेंसी
Updated Sun, 13 Jan 2013 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ दिनों से एलओसी पर सीनाजोरी कर रहे पाकिस्तान का मिजाज कुछ ठंडा होता मालूम पड़ रहा है। सीमा पर जारी तनाव के बीच अब उसने भारत की ओर से दिया फ्लैग मीटिंग का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। ब्रिगेडियर स्तर की यह मीटिंग सोमवार को दोपहर एक बजे पुंछ जिले के चक्कन-दा-बाग में होगी।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने शनिवार को भारत के फ्लैग मीटिंग के प्रस्ताव का कोई जवाब नहीं दिया गया था। इसके बाद वायुसेना अध्यक्ष एयरचीफ मार्शल एनएके ब्राउन ने कहा कि अगर पाकिस्तान ने फायरिंग नहीं रोकी तो दूसरे विकल्पों पर विचार करना होगा।
विज्ञापन
भारत के सख्त रुख को देखते हुए रविवार को पाकिस्तान ने मीटिंग के लिए हां कर दी। रक्षा प्रवक्ता आरके पालटा के अनुसार बैठक में युद्ध विराम के लगातार उल्लंघन और सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों के बारे में विस्तार से बातचीत होगी। साथ ही दो भारतीय सैनिकों की हत्या और एक सैनिक का सिर कलम किए जाने का मामला भी उठाया जाएगा। इस वार्ता में दोनों देशों के बीच रुके हुए व्यापार पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि आठ जनवरी को पाकिस्तान ने कश्मीर घाटी के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पार करके अचानक फायरिंग की और उसमें दो भारतीय जवानों की मौत हो गई थी। इसमें से एक का शव पाक सेना ने क्षतविक्षत कर दिया था और दूसरे सैनिक का सिर नहीं मिला था।