{"_id":"0941570858fb7d1a63bf622c368ccda9","slug":"pak-tv-channels-fined-rs-10-mln-for-excessive-indian-content","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय कार्यक्रम दिखाने पर पाक टीवी चैनलों पर जुर्माना","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भारतीय कार्यक्रम दिखाने पर पाक टीवी चैनलों पर जुर्माना
एजेंसी/इस्लामाबाद
Updated Tue, 19 Nov 2013 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में भारत समेत दूसरे देशों के कार्यक्रम ज्यादा दिखाने वाले 10 मनोरंजन टीवी चैनलों पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
‘द न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान इलेक्ट्रानिक मीडिया नियामक प्राधिकरण ने चैनलों पर जुर्माना लगाया है। साथ ही पत्र लिखकर आगाह किया है कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो।
विज्ञापन
रिपोर्ट में पाकिस्तानी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के एक दस्तावेज का हवाला देते हुए कहा गया है कि ये लोकल चैनल निर्धारित सीमा से कहीं ज्यादा भारतीय कंटेंट का प्रसारण कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन और कार्यक्रम संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पाक प्राधिकरण 24 घंटे लगातार निगरानी करता है।
दिलचस्प यह है कि भारतीय कार्यक्रमों, खासकर बॉलीवुड फिल्मों की पाकिस्तान में जबरदस्त लोकप्रियता है।
टीवी पर भारतीय फिल्मी संगीत के कार्यक्रम भी लोग वहां खूब पसंद करते हैं। वहीं, नामी बॉलीवुड सितारों की फिल्मों की रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार किया जाता है। कई बार पाकिस्तानी प्रशासन बॉलीवुड की फिल्मों को विवादित बताकर रोक भी लगाता रहा है।
इन पर लगा जुर्माना
हम टीवी, ऑक्सीजन टीवी, प्ले टीवी, कोहिनूर इंटरटेनमेंट, टीवी वन इंटरटेनमेंट, एनटीवी इंटरटेनमेंट, जीएक्सएम इंटरटेनमेंट, जलवा इंटरटेनमेंट
10 फीसदी विदेशी कार्यक्रम की अनुमति
नियमों के मुताबिक पाकिस्तान के निजी टीवी चैनल केवल 10 फीसदी विदेशी कार्यक्रमों का प्रसारण कर सकते हैं। उस 10 फीसदी में भी 60 प्रतिशत कार्यक्रम भारत या किसी अन्य देश से संबंधित तथा शेष 40 प्रतिशत अंग्रेजी कंटेंट होना चाहिए।