फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pak terrorist gives training to women in pok

पीओके में दी जा रही हसिनाओं को आतंकी ट्रेनिंग

Wed, 12 Dec 2012 08:40 AM IST
अजय मेनिया/राजोरी
अजय मेनिया/राजोरी Updated Wed, 12 Dec 2012 08:40 AM IST
विज्ञापन
pak terrorist gives training to women in pok

जम्मू-कश्मीर सहित भारत के बड़े शहरों में आतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान पढ़ी-लिखी खूबसूरत युवतियों को हथियार बना रहा है। खबर है कि पहली खेप में ऐसी बीस युवतियों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण पाक अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद में सोहनी नाला स्थित आतंकी शिविर में दिया जा रहा है।

विज्ञापन


चुनी गईं युवतियां हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी की अच्छी जानकार हैं, और तीनों भाषाएं फर्राटे से बोल सकती हैं। पूरी तरह ट्रेंड होने के बाद ये आतंकी हसीनाएं जम्मू-कश्मीर के युवाओं से संपर्क बनाकर आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देंगी। ये अपनी नेटवर्किंग का दायरा राजनीतिज्ञों, नौकरशाहों और उद्योगपतियों तक फैलाने की कोशिश करेंगी।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, इन हसीनाओं को तैयार करने का जिम्मा आतंकी मजीद उर रहमान को दिया गया है। इसके लिए कुल साठ युवतियों को छांट लिया गया है। बीस युवतियों के ग्रुप को जुलाई 2012 से ही हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही थी। हथियार चलाने की बुनियादी ट्रेनिंग के बाद अब इनको साइबर ट्रेनिंग दी जा रही है। इन युवतियों की आयु 17 से 25 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed