फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pak's punjab govt gives mre than 6 crores to jamat

भारत के दुश्मन को नवाज शरीफ ने दिए 6 करोड़

Wed, 19 Jun 2013 11:46 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 19 Jun 2013 11:46 AM IST
विज्ञापन
pak's punjab govt gives mre than 6 crores to jamat

पाकिस्तान भले भारत के साथ अमन-चैन कायम करने की कोशिशों को लेकर कितना भी ढिंढोरा पीटे, लेकिन इस पर यकीन नहीं किया जा सकता। हकीकत यह है कि वह देश के दुश्मनों के खिलाफ कड़े कदम उठाने से गया, बल्कि उल्टे उन्हें मदद पहुंचा रहा है।

विज्ञापन


मुंबई हमलों की साजिश रचने वाले हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने 6 करोड़ रुपए से ज्यादा की मदद दी है।

पंजाब प्रांत में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन का शासन है और उनके छोटे भाई शाहबाज शरीफ यहां के मुख्यमंत्री हैं। शाहबाज सरकार की ओर से 2013-14 के लिए पेश बजट के मुताबिक, जमात-उद-दावा के सबसे बड़े केंद्र मरकज-ए-ताइबा के लिए 6.1 करोड़ की राशि तय की गई है।
विज्ञापन


6.135 करोड़ की यह राशि संगठन के मुरीदकेय सेंटर के मुख्य प्रशासक के नाम आवंटित की गई है। जमात-उद-दावा का यह केंद्र लाहौर के बाहरी इलाके मुरीदकेय में स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई हमलों के कुछ सप्ताह बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा जमात-उद-दावा को लश्कर-ए-तइबा का मुखौटा घोषित किया था। इसके थोड़े दिनों बाद मुरीदकेय केंद्र का अधिग्रहण किया था। उस वक्त भी पंजाब में पीएमएल-एन का शासन था।

तब से लेकर सरकार लगातार अपने बजट में इस केंद्र के लिए पैसे आवंटित कर रही है। उसका कहना है कि यह पैसा मरकज-ए-ताइबा प्रशासक को दिया गया न कि दावा को।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed