फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pak prisoner attacked in kot bhalwal jail

पाक कैदी पर हमला करने वाला पूर्व सैनिक निकला

Fri, 03 May 2013 08:00 PM IST
जम्मू/नई दिल्ली/ब्यूरो
जम्मू/नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 03 May 2013 08:00 PM IST
विज्ञापन
pak prisoner attacked in kot bhalwal jail

जम्मू की कोट बलवाल जेल में शुक्रवार को एक कैदी ने एक पाकिस्तानी कैदी पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


भारत के पूर्व सैनिक रह चुके कैदी विनोद ने पाकिस्तान के कैदी सना उल्लाह खान पर कुदाल से हमला किया, जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया।

उसे जम्मू मेडिकल कॉलेज से चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है। चंडीगढ़ पीजीआई के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वरिष्ठ डॉक्टरों को भी बुला लिया गया है।

वहीं, जेल अधीक्षक रजनी सहगल समेत तीन लोगों को निलंबित कर दिया गया है। और अन्य पाक कैदियों की सुरक्षा बढा़ दी गई है। राज्य सरकार ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री ने इस घटना पर तत्काल रिपोर्ट मांगी है। वहीं पाक उच्चायोग ने इस हमले की निंदा की है।

गौरतलब है कि सना उल्लाह जम्मू विस्फोट मामले में 17 साल से जेल में बंद है। वहीं विनोद उत्तराखंड का निवासी है और वह आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। वह पहले सेना में रह चुका है और वहां भी उसका कोर्ट मार्शल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिहाड़ में पाक कैदी की पिटाई

तिहाड़ जेल में गुरुवार को पूरे दिन सरबजीत की मौत को लेकर चर्चाएं तेज रहीं। कैदियों ने पाकिस्तान पर सरबजीत को मार डालने का आरोप लगाते हुए सभी संबंध तोड़ने मांग की।

वहीं, हमले की आशंका को देखते हुए तिहाड़ को सुबह से ही अलर्ट कर दिया गया था। इसके बावजूद एक कैदी ने गुस्से में पाक कैदी को थप्पड़ भी जड़ दिया।

सुरक्षाकर्मियों के बीचबचाव के बाद मामला शांत हुआ। हालांकि, जेल प्रशासन ने ऐसी घटना से इंकार किया है।

तिहाड़ में इस समय 20 पाकिस्तानी कैदी बंद है। सभी कैदी देश में आतंक फैलाने के आरोपी हैं।

तिहाड़ जेल के प्रवक्ता सुनील गुप्ता ने बताया कि सरबजीत की मौत से कैदी काफी दुखी हैं। पाक कैदियों पर हमले की आशंका को देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। तिहाड़ के चप्पे-चप्पे पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

पाक कैदियों के सेल पर कड़ी नजर रखने के लिए भरोसेमंद सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया है। जेल प्रशासन ने सभी जेल अधीक्षकों को ऐसे कैदियों को चिह्नित करने का आदेश दिया है जिनके निशान पर पाक कैदी हैं।


सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है।

जेलों में सुरक्षा बढ़ी

पंजाब और उत्तर प्रदेश के जिन जेलों में पाकिस्तानी कैदी बंद हैं, उनकी सुरक्षा बढा़ दी गई हैं। पंजाब की जेलों में इस समय 57 पाकिस्तानी कैदी बंद हैं। इनमें सबसे ज्यादा 38 कैदी अमृतसर जेल में हैं।

फिरोजपुर के जेल अधिकारी दविंद्र सिंह का कहना है कि पाकिस्तानी कैदियों की सुरक्षा के लिये विशेष पहरा लगाया है।

संगरूर के जेल अधीक्षक जगबंत कुमार का कहना है कि पाकिस्तानी कैदियों को अलग रखा गया है। उनके सेल के दरवाजों को दो-दो ताले लगाए हैं।

वहीं यूपी के आईजी जेल आरपी सिंह ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न कारागारों में अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध के निर्देश दिए गए हैं।

उन जेलों में खास सतर्कता की बात कही गई है जहां पाकिस्तानी नागरिक बंद हैं। इनमें लखनऊ और बरेली की जेलों में ऐसे कैदियों की संख्या अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed