फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pak media is worry about the hike of indian defence budget

कश्मीरी पंडितों पर पाक मीडिया की तिरछी नजर

Sun, 13 Jul 2014 10:02 AM IST
अशोक कुमार/संवाददाता, बीबीसी
अशोक कुमार/संवाददाता, बीबीसी Updated Sun, 13 Jul 2014 10:02 AM IST
विज्ञापन
pak media is worry about the hike of indian defence budget

भारत के रक्षा बजट में 12 फीसदी की बढोत्तरी और कश्मीर में कश्मीरी पंडितों को फिर से बसाने के लिए बजट में पांच अरब रुपए देने के प्रस्ताव पर पाकिस्तानी अखबारों में सख्त टिप्पणियां हुई हैं।

विज्ञापन


नवाए वक्त कहता है कि 22 खरब 90 अरब रुपए की रकम भूख और बदहाली के शिकार देश की सुरक्षा के लिए रखी गई है।

अखबार के अनुसार यही नहीं, कश्मीर में कश्मीरी पंडितों को फिर से बसाने की योजना से वहां चिंता की लहर दौड गई है।

अखबार का कहना है कि पाकिस्तान सरकार तो मोदी सरकार से रिश्तों में बेहतरी की उम्मीद लगाए बैठी है जबकि भारत अपनी सैन्य ताकत बढाकर पाकिस्तान की संप्रभुता खत्म करने के मंसूबे बना रहा है।

विज्ञापन

आटा मुकदमा का लेख

pak media is worry about the hike of indian defence budget

वहीं औसाफ कहता है कि उम्मीद थी कि मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद खुद पर चरमपंथी सोच रखने का दाग नहीं लगने देंगे लेकिन कश्मीर में हिंदुओं को बसाने की योजना साबित करती है कि ऐसा नहीं हुआ।

भारत के रक्षा खर्च में इजाफे पर अखबार लिखता है कि भारत को अपना जंगी जुनून छोडकर गरीबों की जिंदगी बेहतर बनाने पर जोर देना चाहिए।

रोजनामा एक्सप्रेस ने उत्तरी वजीरिस्तान में पाकिस्तानी सेना के अभियान के बीच ड्रोन हमलों की आलोचना की है।

अखबार के मुताबिक ऐसे ड्रोन हमलों का नकारात्मक असर होगा और इससे देश में अमन की कोशिशें को नुकसान पहुंचेगा।

अखबार 'जंग' का संपादकीय

pak media is worry about the hike of indian defence budget

जंग का संपादकीय है- आटा मुकदमा: बुनियादी हक कब मिलेगा?

मामला आटे की बढती कीमतों को लेकर दायर याचिका का है, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि प्रांतीय और संघीय सरकार 17 जुलाई तक यह बताएं कि वो गरीबों को जरूरी चीजें कैसे सस्ते दामों पर मुहैया कराएंगी।

अदालत ने कहा कि अगर इसका टाइम टेबल न दिया गया तो गंभीर नतीजे भुगतने होंगे।

भारतीय अखबारों में राष्ट्रीय सहारा ने भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष पर संपादकीय लिखा है- अमित शाह का चुनाव क्यों?

विज्ञापन

अखबार ने छापी मोदी-अमित शाह की तस्वीर

pak media is worry about the hike of indian defence budget

अखबार कहता है कि अमित शाह को नरेंद्र मोदी चुनाव का माहिर समझते हैं और शायद गलत भी नहीं समझते। लेकिन यूपी के बाद अब उनकी अगली परीक्षा महाराष्ट्र है जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

दैनिक एतमाद ने इसी विषय पर अपने एक लेख की सुर्खी लगाई है मोदी से बेतकल्लुफ दोस्ती का सिला और एक तस्वीर छापी है जिसमें खिलखिलाते मोदी के सामने अमित शाह को सिर झुकाए दिखाया गया है।

हिंदोस्तान एक्सप्रेस ने बजट में सौ स्मार्ट सिटी बसाने की योजना पर लिखा है कि गांव और शहरों से पलायन देखते हुए नए शहरों की सख्त जरूरत है।

अखबार कहता है कि इस योजना पर अमल शुरू होने से रोजगार के नए दरवाजे भी खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed