फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pak mea said this is shock for indo-pak relationship.

भारत के सख्त कदम पर ढीला पड़ा पाक

Tue, 19 Aug 2014 08:18 AM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 08:18 AM IST
विज्ञापन
pak mea said this is shock for indo-pak relationship.

पाकिस्तान ने भारत के साथ विदेश सचिव स्तर की वार्ता रद्द होने को दोनों देशों के संबंधों के लिए झटका करार दिया है। पाकिस्तान ने कश्मीरी अलगाववादियों से मशविरे का बचाव किया है और कहा है कि द्विपक्षीय वार्ता से पहले ऐसा लंबे समय से होता रहा है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि भारत ने पाकिस्तान की ओर से कश्मीरी अलगाववादियों से बातचीत को मुद्दा बनाते हुआ विदेश सचिव स्तर की वार्ता रद्द कर दी है।

भारत के इस रुख पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत का यह कदम रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए उनके देश के नेतृत्व की कोशिशों के लिए एक झटका है।
विज्ञापन

भारत की सीधी चेतावनी

pak mea said this is shock for indo-pak relationship.

पाकिस्तान का यह बयान 25 अगस्त को इस्लामाबाद में होने वाली विदेश सचिव स्तर की वार्ता को भारत की ओर से रद्द करने के बाद आया है। भारत ने कहा है कि पाकिस्तान को सीधे तौर पर दो में से एक का चुनाव करना होगा।

या तो वह भारत-पाक वार्ता का चुनाव करे या फिर अलगाववादियों से सांठगांठ में लगा रहे।

भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित की ओर से हुर्रियत कांफ्रेंस के नेताओं को नई दिल्ली बुलाकर बात करने के बाद भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई और 25 तारीख को इस्लामाबाद में होने वाली विदेश सचिव स्तर की बातचीत रद्द करने का फैसला ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed