फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Pak is our ‘brother’, government must work to improve ties: RSS

संघ के बदले सुर, पाकिस्तान को बताया अपना भाई

Sat, 05 Sep 2015 02:28 PM IST
Updated Sat, 05 Sep 2015 02:28 PM IST
विज्ञापन
Pak is our ‘brother’, government must work to improve ties: RSS

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) ने कहा है पाकिस्तान हमारा भाई है और नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले 14 महीनों में दोनों देशों के रिश्तों में सुधार लाने के लिए जो कदम उठाए हैं वह सराहनीय है। संघ ने कहा की हमारे सभी पड़ोसी देश हमारा (भारत का) ही हिस्सा है इसलिए हमें इनके साथ अपने संबंधों में सुधार करना ही चाहिए।

विज्ञापन


संघ ने शुक्रवार को कहा कि पडो़सी देशों के साथ अपने संबंध सुधारने की जरुरत है और हमें यह देखना चाहिए की सामाजिक और भौगोलिक स्तर पर इस दिशा में कैसे आगे बढ़ा जा सकता है। आरएसएस के सर संघ चालक दत्तात्रेय होसबोले ने दोनों देशों के संबंधों को बारे कहा कि 'परिवार के दो भाईयों के बीच' ऐसा होता रहता है।
विज्ञापन


उनमें से एक भाई को आगे बढ़कर आपसी रिश्तों को सुधारने की दिशा में काम करना चाहिेए। उन्होंने महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा कि 'पांडव और कौरव भी भाई थे। धर्म की स्थापना के लिए ऐसा करना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी के काम से संतुष्ट संघ

Pak is our ‘brother’, government must work to improve ties: RSS

गौरतलब है कि संघ की छवि पहले से ही पाकिस्तान विरोधी रही है। वह शुरू से ही कहता आया है कि पाकिस्तान के साथ किसी प्रकार के बातचीत की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। लेकिन शुक्रवार के इस बयान ने संघ का एक दूसरा चेहरा भी लोगों के सामने लाया है।

संघ और बीजेपी की तीन दिवसीय बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चाएं हुई और संघ ने सरकार के कामों का जायजा भी किया। बैठक के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ और अन्य सहयोगी दलों के नेताओं से कहा कि यह संघ के दिए हुए ही 'संस्कार' है जिसकी वजह से वह अपनी तरफ से हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा की उनकी सरकार ने कई जरुरी काम किए हैं 'लेकिन अभी ऐसे बहुत सारे काम हैं जिनको करना अभी बाकी है। हम देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं और जल्द ही इसके परिणाम दिखेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed