फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Pak Hindus returning back to Pakistan after feeling cheated by Ghar Wapsi Programme

अदनान की तो पूरी हुई आस लेकिन पाकिस्तानी हिंदू भारत से निराश

Wed, 06 Jan 2016 06:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 06 Jan 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
Pak Hindus returning back to Pakistan after feeling cheated by Ghar Wapsi Programme

एक ओर जहां भारतीय नागरिकता पाने के बाद पाकिस्तानी गायक अदनान सामी अब भारतीय हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर सालों गुजरात में बिताने के बाद कई पाकिस्तानी हिंदू दुखी मन से पाकिस्तान वापस जा रहे हैं।

विज्ञापन


भारतीय नागरिकता मिलने की बांट जोह रहीं करीब 100 से ज्यादा परिवार बीते एक साल में वापस पाकिस्तान लौट चुके हैं।

इनमें से ज्यादातर सिंधी और कच्छी गुजराती परिवार थे और कई अन्य घर वापसी की तैयारी कर रहे हैं। वह भारत में बिताए समय को किसी सपने से कम नहीं समझते हैं।
विज्ञापन

खोखला वादा साबित हो रहा 'घर वापसी' कार्यक्रम

Pak Hindus returning back to Pakistan after feeling cheated by Ghar Wapsi Programme

इन्हीं में से एक 37 वर्षीय मोटीराम खत्री कहते हैं कि उन्होंने 2009 में पाकिस्तान छोड़ा था ताकि अहमदाबाद में रह सकें। लेकिन यहां पहुंचकर हालात और बिगड़ गए, उन्हें यहां पहुंचने पर न काम मिला और न ही रहने के लिए किराए का घर।

अपने पांच लोगों के परिवार का पेट भरने के लिए उन्होंने डेहगाम के बाहरी इलाके में एक मोबाइल की दुकान खोली,लेकिन वह भी वह नहीं चला सके क्योंकि पुलिस ने उनके खिलाफ वीजा नियम उल्लंघन का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कर लिया। हारकर उन्होंने सिंध वापस जाने के लिए अर्जी दी है। लेकिन वह पूछते हैं कि उनका क्या कसूर है जो न हिंदू होते हुए भी भारत में न घर मिला,न काम?

वहीं अहमदाबाद थारा लोहाना समाज के अध्यक्ष रामभाई भिमानी कहते हैं कि पिछले एक साल में जो हिंदू परिवार पाकिस्तान से भागकर भारत आए थे गुजरात में बसने के लिए वह अब लौट चुके हैं। वह कहते हैं जिन हिंदू संगठनों ने पाकिस्तान से इस्लाम कबूल कर चुके हिंदुओं को भारत लाने के लिए 'घर वापसी' कार्यक्रम चला रखा है, वह यहां पहुंचे पाकिस्तानी हिंदुओं के लिए कुछ भी नहीं करते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed