फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Pak has violated the Wildlife Protection Act.

पाक की इस करतूत से पर्यावरण पर बढ़ा खतरा!

Wed, 19 Nov 2014 06:42 PM IST
Updated Wed, 19 Nov 2014 06:42 PM IST
विज्ञापन
Pak has violated the Wildlife Protection Act.

पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय वन्य जीव संरक्षण कानून का उल्लंघन कर रहा है, जिससे राजस्थान का पारिस्थितिकी संतुलन बिगड़ने का खतरा पैदा हो गया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान सरकार ने खाड़ी देशों के शाही परिवारों को गोडावण पक्षी की एक प्रजाति होबारा बस्टर्ड के शिकार की इजाजत दे दी है। माना जाता है कि इस पक्षी के मांस को खाने से यौन क्षमता बढ़ती है। ये पक्षी राजस्थान के रेगिस्तानी क्षेत्रों के पारिस्थितिकी तंत्र के लिए अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने भारत सरकार से दखल देकर पाकिस्तान पर इस आदेश को वापस लेने का दबाव डाला है। पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय वन्य जीव संरक्षण कानून पर हस्ताक्षर किए हैं और अब वह इसका उल्लंघन भी कर रहा है। बड़े आकार का होबारा बस्टर्ड पक्षी पहले ही लुप्त होती प्रजातियों में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर में चल रही 36वीं राष्ट्रीय ज्योग्राफी कांग्रेस में आए विशेषज्ञों ने बताया कि हाल में 16 नवम्बर को ही पाकिस्तान ने खाड़ी देषों को सिंध प्रांत के जिलों में इस पक्षी के शिकार की इजाजत दी है। ये जिले राजस्थान की सीमा से लगते हुए हैं।

पर्यावरण पर पड़ेगा असर

Pak has violated the Wildlife Protection Act.

थार रेगिस्तान का फैलाव दोनों देशों में है और यह पक्षी यहां के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। शिकार की इजाजत मिलने से यह पक्षी बिल्कुल खत्म हो जाएगा।

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मिलाप पूनिया का कहना है कि हमारे देश में थार रेगिस्तान के वनस्पतियों और यहां की पारिस्थितिकी संतुलन को बचाने के कई प्रयास चल रहे हैं।

ऐसे में इन पक्षियों के शिकार को बढ़ावा देने से यहां के पारिस्थितिक संतुलन को खतरा पैदा होगा। इस बारे में केन्द्र सरकार को पाकिस्तान से बात करनी चाहिए। यह दोनों ही देशों के हित में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed