फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Pak has to stop firing and shelling: Arun Jaitley - LOC Ceasefire Violation by Pakistan

रक्षा मंत्री बोले पाकिस्तान को करारा जवाब मिलेगा

Thu, 09 Oct 2014 01:12 PM IST
Updated Thu, 09 Oct 2014 01:12 PM IST
विज्ञापन
Pak has to stop firing and shelling: Arun Jaitley  - LOC Ceasefire Violation by Pakistan

एलओसी और सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से लगातार जारी गोलाबारी के बीच रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने आज पाकिस्तान से कहा कि वो अपने दुस्साहस से तुरंत बाज आए वरना भारत की तरफ से उसे करारा जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले कई दिनों से एलओसी और सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। उसकी तरफ से लगातार गोले बरसाए जा रहे और हमारी जमीन और निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत एक जिम्मेदार देश है जो आक्रमण नहीं करता है जबकि पाकिस्तान लगातार गोलाबारी कर उकसाता रहा है। जेटली ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी जमीन और लोगों की रक्षा करें और इसके लिए जो भी जरूरी कदम हम उठा सकते हैं, उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारी सेना काबिलियत के साथ पाकिस्तान को जवाब दे रही है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि पाकिस्तान अगर बाज नहीं आया तो हमारी सेना से जो उत्तर मिलेगा वो बहुत प्रभावी होगा। अगर पाकिस्तान की नापाक हरकते ऐसी ही जारी रहीं तो उन्हें इसकी महंगी कीमत चुकानी पड़ेगी।

फायरिंग का घुसपैठ से कनेक्शन

Pak has to stop firing and shelling: Arun Jaitley  - LOC Ceasefire Violation by Pakistan

रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार हो रहे सीजफायर के उल्लंघन में हमारे कई लोग मारे गए, कई जख्मी हुए और संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। जेटली ने साफ कहा कि पाकिस्तान की तरफ से जो फायरिंग की जा रही उसके पीछे मकसद आतंकियों की घुसपैठ कराना है।

उन्होंने कहा कि फायरिंग और घुसपैठ का सीधा कनेक्शन है। रक्षा मंत्री ने सीमा पर शांति कायम करने के लिए पाकिस्तान को बिना किसी उकसावे की जा रही फायरिंग और गोलाबारी को तुरंत रोकना होगा। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान शांति चाहता है तो इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए। जेटली ने कहा कि जब तक फायरिंग जारी है ऐसे में बातचीत कैसे हो सकती है।

विपक्षी नेताओं की आलोचनाओं का जवाब देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा है कि इन नेताओं को इस बात की सही जानकारी नहीं कि हमारी सेना किस स्तर तक जवाब दे रही है। उन्होंने एनसीपी नेता शरद पवार पर भी निशाना साधा और कहा कि वे भी वास्तविकता को नहीं जानते।

कांग्रेस ने सरकार की नीति पर उठाए सवाल

Pak has to stop firing and shelling: Arun Jaitley  - LOC Ceasefire Violation by Pakistan

रक्षा मंत्री के पाकिस्तान को दिए जवाब पर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान के लिए यही अच्छा होगा कि वो हिंसा की जगह बातचीत का रास्ता अपनाए। उन्होंने कहा कि इस बात में कोई शक नहीं कि भारत के पास हर चीज का जवाब है। हालांकि आनंद शर्मा ने मोदी सरकार की पाकिस्तान नीति पर सवाल उठाए और कहा कि सरकार को इसे स्पष्ट करना चाहिए। आनंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं जबकि उन्हें सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुलाकर सीमा पर स्थिति की सही जानकारी देनी चाहिए।

बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान को जिस भाषा में समझ में आता है उस भाषा में उसे जवाब दिया जा रहा है। हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान को करार जवाब मिल रहा है।

उधर शहरी विकास और संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि कांग्रेस को इस मामले में जिम्मेदारी के साथ पेश आना चाहिए। उन्होंने कहा कांग्रेस सीजफायर उल्लंघन के मुद्दे का भी राजनीतिकरण कर रही है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed