फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pak hackers wrote pakistan zindabad at official website of rajasthan

हैकरों की करतूत, भारतीय वेबसाइट पर पाक जिंदाबाद

Fri, 31 May 2013 07:04 PM IST
जयपुर/ब्यूरो
जयपुर/ब्यूरो Updated Fri, 31 May 2013 07:04 PM IST
विज्ञापन
pak hackers wrote pakistan zindabad at official website of rajasthan

राजस्थान के न्याय विभाग की वेबसाइट को पाकिस्तानी हैकरों ने हैक कर पाकिस्तान जिंदाबाद लिख दिया। विभाग ने इस मामले में अशोक नगर थाने में आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पाकिस्तानी हैकरों ने 'डब्लूडब्लूडब्लू डॉट एलआईटीईएस डॉट राजस्थान डॉट जीओवी डॉट इन' वेबसाइट के सर्कुलर को हैक कर उस पर लिख दिया, 'हैक बाई डॉ. फ्रेक, पाकिस्तान जिंदाबाद।'
विज्ञापन


इस बीच नोडल अधिकारी ने वेबसाइट को दुरूस्त किया। दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि गत 28 मई को दोपहर करीब ढाई बजे विभाग की वेबसाइट हैक होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना इंचार्ज ने बताया कि विभाग की ओर से हैक वेबसाइट का प्रिंट दिया गया है, जिसमें पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा दिख रहा है। न्याय विभाग की साइट करीब छह माह पहले भी हैक हो चुकी है।


न्याय विभाग के विशिष्ट सचिव श्रीनिवासन शर्मा ने कहा कि वेबसाइट हैक होने की जानकारी मिलते ही आईटी डिपार्टमेंट को भी सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने के लिए पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed