फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Pak foreign ministry commented on the issue of beef ban in india

गोमांस के आरोप में हत्या पर पाक ने भी भारत पर उठाई उंगली

Thu, 08 Oct 2015 05:53 PM IST
Updated Thu, 08 Oct 2015 05:53 PM IST
विज्ञापन
Pak foreign ministry commented on the issue of beef ban in india

गोमांस के मुद्दे पर मुल्क में हो रहे हंगामे पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने तंज किया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत विश्व में बीफ का दूसरे सबसे बड़ा निर्यातक है। स्पष्ट रूप से ये गोकशी के बिना नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मुस्लिमों पर बीफ खाने को लेकर हो रहा हमला समझ से परे है। इससे दुनिया भर में फैले मुस्लिम समुदाय को चिंता हो रही है। उल्लेखनीय है गोमांस खाने के संदेह में 29 सितंबर को दिल्ली से लगे दादरी में 50 वर्षीय इखलाक को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला था। भीड़ ने इखलाक के बेटे दानिश को भी मार-मारकर अधमरा कर दिया था, फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज हो रहा है।
विज्ञापन


इखलाक की हत्या की चर्चा दुनिया भर में हुई। अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने इखलाक को मारने वाले लोगों को 'हिंदू भीड़' कहा और सांप्रदायिक तत्वों का नियंत्रित न कर पाने के कारण सरकार की आलोचना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहस का मुद्दा बन गया है गोमांस पर प्रतिबंध

Pak foreign ministry commented on the issue of beef ban in india

हालांकि औपचारिक स्तर पर किसी भी मुल्क अब तक दादरी में हुई इखलाक की हत्या पर अपनी राय नहीं प्रकट की थी। पाकिस्तान पहला ऐसा मुल्क है, जिसने गोमांस के मुद्दे पर भारत सरकार पर घेरने की कोशिश की है। पाकिस्तान के बयान को भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप के रूप में भी देखा जा रहा है।

गोमांस खाने के मुद्दे पर गुरुवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भी हंगामा हुआ। जम्‍मू-कश्मीर के निर्दलीय विधायक इंजीनियर राशिद ने बुधवार को बीफ पार्टी दी थी, जिसके विरोध में भाजपा विधायकों ने गुरुवार को उन्हें विधानसभा में पीटना शुरू कर दिया।

रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भाजापा विधायकों के कृत्य की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों ने विधानसभा में जो किया वह बिलकुल दादरी जैसा है। गोमांस पर प्रतिबंध का विरोध में करने के ‌कारण केरल में छह छात्रों को निलंबित किया जा चुका है। गोमांस पर प्रतिबंध को समर्थन करने के चलते केरल में ही टीवी कलाकार राहुल ईश्वर के साथ धक्कामुक्‍की की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed