पाकिस्तान ने बढ़ायी दाऊद इब्राहिम की सुरक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की शरण में रह रहे भारत के मोस्टवांटेड डॉन दाऊद इब्राहिम की सुरक्षा को पाकिस्तान ने बढ़ा दिया है। उसकी सुरक्षा में पाकिस्तान सेना के सैनिकों को लगाया गया है और उसके कराची व इस्लामाबाद के ठिकानों में यह सुरक्षा बढ़ायी गयी है।
गृह मंत्रालय के सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। सूत्रों के अनुसार गृह मंत्रालय को यह जानकारी अमेरिका से प्राप्त हुई है। साथ ही यह जानकारी भी मिली है कि बाली में भारत के दूसरे मोस्टवांटेड और दाऊद के पूर्व सहयोगी छोटा राजन की गिरफ्तारी के कारण पाकिस्तान ने दाऊद के मूवमेंट में रोक लगा दी है।
उसे शक है कहीं ओसामा की तरह अमेरिका या इंटरपोल दाऊद को भी पाकिस्तान से न पकड़ ले अगर ऐसा होता है तो जाहिर है अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उसकी खिल्ली उड़ना तय है।
अब दाऊद का नंबर
छोटा राजन की गिरफ्तारी से गृहमंत्रालय में खुशी का ठिकाना नहीं है। उसके पकड़े जाने के बाद अब जाहिर तौर पर सरकार का निशाना दाऊद है।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह से पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा छोटा राजन के पकड़े जाने पर खुशी का इजहार किया और कहा कि अगला नंबर दाऊद इब्राहिम का है।
उल्लेखनीय है कि दाऊद को पकड़कर भारत लाने का जिक्र पीएम मोदी भी चुनाव प्रचार के दौरान कर चुके हैं।