फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Pak Court bans Musharraf from contesting polls for life

मुशर्रफ के चुनाव लड़ने पर आजीवन प्रतिबंध

Tue, 30 Apr 2013 08:03 PM IST
इस्लामाबाद/एजेंसी
इस्लामाबाद/एजेंसी Updated Tue, 30 Apr 2013 08:03 PM IST
विज्ञापन
Pak Court bans Musharraf from contesting polls for life

पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ के राजनीति में वापसी के मंसूबों पर पानी फेरते हुए पेशावर हाईकोर्ट ने मंगलवार को संविधान को दो बार निरस्त करने और वर्ष 2007 में आपातकाल के दौरान न्यायाधीशों को हिरासत में लिए जाने के लिए उन पर आजीवन चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश दोस्त मुहम्मद खान की अध्यक्षता वाली पेशावर हाईकोर्ट के चार न्यायाधीशों की पीठ ने यह प्रतिबंध लगाया और मुशर्रफ की 11 मई को होने वाले आम चुनाव के लिए नामांकन पत्र को नामंजूर किए जाने को चुनौती देने वाली अपील को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


पीठ ने कहा कि आजीवन प्रतिबंध इसलिए लगाया गया है क्योंकि मुशर्रफ ने दो बार संविधान को निरस्त किया और वर्ष 2007 में आपातकाल के दौरान न्यायाधीशों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कहा कि मुशर्रफ को राष्ट्रीय, प्रांतीय और सीनेट के चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित किया जाता है। मुशर्रफ  के वकील साद शिबली ने हाईकोर्ट में दलील दी कि वह इस निर्णय को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे।

इससे पहले चुनाव अधिकारियों ने मुशर्रफ  के सत्ता में रहने के दौरान किए गए कृत्यों की वजह से इस्लामाबाद, पंजाब, सिंध और खबर-पख्तूनख्वा में चार संसदीय सीटों से उनके नामांकन पत्र को खारिज कर दिया था।

मुशर्रफ के वकीलों ने खबर पख्तूनख्वा प्रांत के चित्राल क्षेत्र में एक संसदीय सीट से नामांकन पत्र खारिज किए जाने के खिलाफ पेशावर हाईकोर्ट में अपील की थी।

उल्लेखनीय है कि 69 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति इस समय इस्लामाबाद के बाहरी इलाके में स्थित अपने फार्म हाउस में रखे गए हैं जिसे एक उप जेल घोषित किया गया है।


मुशर्रफ को वर्ष 2007 में आपातकाल के दौरान न्यायाधीशों को बर्खास्त करने और पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उधर, रावलपिंडी में एक आतंकवाद निरोधक अदालत ने आज बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को एक पखवाड़े के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed