फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pak army says one of its soldiers inadvertently crossed loc

हमला करने आया पाकिस्तानी सैनिक ढेर

Fri, 15 Feb 2013 04:14 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 15 Feb 2013 04:14 PM IST
विज्ञापन
pak army says one of its soldiers inadvertently crossed loc

नियंत्रण रेखा पार कर भारत की सीमा में घुसे पाक सैनिक को भारतीय जवानों ने मार गिराया है। यह सैनिक गुरुवार को नौशेरा सेक्टर में भारतीय सैनिकों पर हमला करते हुए सीमा में घुस आया था।

विज्ञापन


सेना प्रवक्ता जगदीप दहिया ने बताया कि गुरुवार को एके-47 से लैस एक अज्ञात व्यक्ति भारतीय सीमा में आकर भारतीय सैनिकों पर गोलियां चलाने लगा। जवाब में भारतीय सैनिकों ने भी गोली चलाई और उसे मार गिराया। यह व्यक्ति पाकिस्तानी सेना की वर्दी में था।
विज्ञापन


हालांकि पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि यह सैनिक गलती से भारत की सीमा में घुस गया था। पाकिस्तानी सेना के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) ने सैनिक का शव लौटाने का आग्रह किया। भारतीय सेना ने पाक सेना के आग्रह को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने कहा था कि उसका एक सैनिक गलती से नियंत्रण रेखा की दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर के खोई रत्ता सेक्टर में चला गया और उसकी वापसी के लिए भारतीय अधिकारियों के साथ संपर्क स्थापित किया जा रहा है। पाकिस्तानी सेना अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिक रास्ता भूलने के कारण भारतीय सीमा में घुसा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed