फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   pak aiding militants infiltration into India

'पाकिस्तान आतंकियों के घुसपैठ में कर रहा है मदद'

Mon, 22 Oct 2012 08:14 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 22 Oct 2012 08:14 AM IST
विज्ञापन
pak aiding militants infiltration into India

भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को देश में अशांति फैलाने का दोषी करार दिया है। गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान लगातार सीमा पार से प्रशिक्षित आतंकवादियों को भेज रहा है। शिंदे के मुताबिक इस बात की ताजा खुफिया जानकारी मिली है। इसी आधार पर सभी सुरक्षा एजेंसियों को सावधान रहने को भी कहा गया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान से व्यापार बढ़ाने और विश्वास बहाली के लिए उठाए जा रहे कदमों के बावजूद पड़ोसी देश का एक तबका आशांति फैलाने का सतत प्रयास करता रहता है। गृहमंत्री ने नई खुफिया सूचना की जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षा एजेंसियां इस सूचना पर पूरी तरह सतर्क हैं और त्यौहारों के इस मौसम में सुरक्षा का खास ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आईएसआई सरीके पाकिस्तानी शासन की कुछ एजेंसियां आतंकी हमले कराने की कोशिशों के साथ मादक पदार्थ और नकली नोटों की तस्करी में भी शामिल हैं। खुफिया जानकारी के मुताबिक देश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के मकसद से भी पाकिस्तान के एजेंट काफी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के संदर्भ में गृहमंत्री ने कहा है कि भले वहां शांति है, लेकिन राज्य में हालात अभी ऐसे नहीं हुए हैं कि सेना और अर्धसैनिक बलों को पूरी तरह से हटा लिया जाए। शिंदे के मुताबिक उनके हाल के जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान आम लोगों ने सैन्य तैनाती को लेकर आपत्ति जताई है, लेकिन हमारी एजेंसी के मुताबिक सैन्य तैनाती आतंकियों के लिए बड़े रोधक का काम करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed