{"_id":"2f101cf299c68973fad1b8d94456ee5a","slug":"padma-awards-are-won-through-lobbying-says-ramdev-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्म पुरस्कारों पर फिर बरसे बाबा रामदेव","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पद्म पुरस्कारों पर फिर बरसे बाबा रामदेव
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 09 May 2015 05:28 PM IST
विज्ञापन
बाबा रामदेव एक बार फिर अपने विवादास्पद बयान से खबरों में आ गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि पद्म पुरस्कार कई बार उन लोगों को मिलते हैं जिनका राजनीतिक गलियारों में असर होता है। रामदेव ने कहा कि कई अच्छे लोगों को भी पदम पुरस्कार मिलते हैं लेकिन बहुत से लोग इसके लिए ज़बरदस्त लॉबिंग भी करते हैं।
रामदेव के अनुसार पद्म पुरस्कारों के लिए लॉबींग करना एक ऐसा तथ्य है जिसे सभी जानते हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि पद्म अवॉर्ड का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए क्योंकि ये पूरे देश के होते हैं