फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   padhen betiyan badhen betiyan scheme implemented in up

‘पढ़ें बेटियां, बढ़ें बेटियां’ योजना यूपी में लागू

Fri, 19 Oct 2012 01:25 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Fri, 19 Oct 2012 01:25 PM IST
विज्ञापन
padhen betiyan badhen betiyan scheme implemented in up

अखिलेश सरकार ने उत्तर प्रदेश में 12वीं पास बेटियों को 30 हजार रुपए दिए जाने के बाद अब 10वीं पास बेटियों को 30 हजार रुपए दिए जाने की योजना लागू कर दी है। 2012 में 10वीं पास करने वाली छात्राओं के लिए मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने ‘पढ़े बेटियां, बढ़े बेटियां’ योजना का शासनादेश कर दिया है। योजना में ग्राम्य विकास और खाद्य रसद विभाग द्वारा जारी बीपीएल/अन्त्योदय कार्ड धारक परिवार की छात्राएं पात्र होंगी।

विज्ञापन


योजना के तहत चयनित छात्राओं को राशि का भुगतान सीधे बैंक खाते में किया जाएगा। शासन द्वारा सभी वर्ग की छात्राओं के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। चालू वित्तीय वर्ष में योजना के तहत करीब 29 हजार छात्राएं लाभान्वित होंगी। इसके लिए जिला स्तर पर लक्ष्य का निर्धारण कर दिया गया है। अब शीघ्र शासन द्वारा अध्ययनरत स्कूलों के माध्यम से आवेदन मांगे जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक द्वारा अग्रसारित आवेदन जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय में जमा होंगे। आवेदन पत्र के साथ 2012 में 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास की स्वप्रमाणित अंक पत्र, ग्राम्य विकास या खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा गरीबी रेखा से नीचे के परिवार में सम्मिलित होने अथवा खाद्य विभाग द्वारा जारी बीपीएल या अन्त्योदय कार्ड धारक परिवार से संबंध में समक्ष प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में  कार्ड के सत्यापन का कार्य खंड विकास अधिकारी अथवा उनके प्रतिनिधि तथा शहरी क्षेत्रों में संबंधित नगर निगम/ नगर पालिका/ परिषद/नगर पंचायत द्वारा कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम की अध्यक्षता में समिति गठित
योजना के सफलता पूर्व क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर जिलाधिकारी (डीएम) की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। समिति में सदस्य सचिव डीआईओएस को बनाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी, वरिष्ठ अपर जिलाधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, डीएम द्वारा नामित राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, वित्त विहीन स्कूलों के प्रधानाचार्य को सदस्य बनाया गया है। छात्राओं का चयन जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा। योजना में 30 नवंबर तक डीआईओएस द्वारा आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed