फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   IIT Kanpur - Rs. 1 Crore Package to IITians in Kanpur

कानपुर: आईआईटियंस को एक करोड़ का पैकेज

Tue, 02 Dec 2014 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 02 Dec 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
IIT Kanpur - Rs. 1 Crore Package to IITians in Kanpur

आईआईटी के कैंपस प्लेसमेंट के पहले ही दिन सोमवार को तीन आईआईटियन को सालाना एक करोड़ रुपये वेतन पैकेज की जॉब मिली। यह जॉब अमेरिका की साफ्टवेयर कंपनी ओरेकेल ने दी है। तीन अन्य आईआईटियन को भारत में जॉब का हाईएस्ट सालाना वेतन पैकेज 42 लाख रुपये मिला है। यह वेतन पैकेज अमेरिकन साफ्टवेयर कंपनी टॉवर रिसर्च ने दिया है।

विज्ञापन


इन कंपनियों ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के अधिकतर स्टूडेंट्स का कैंपस सेलेक्शन किया है। विदेशी कंपनियों से जो समझौता हुआ है, उसके मुताबिक आईआईटी ने अभी इन स्टूडेंट्स के नाम का खुलासा नहीं किया है। मंगलवार को नाम सार्वजनिक किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


आईआईटी कानपुर के कैंपस प्लेसमेंट के पहले ही दिन आईआईटियंस पर धन वर्षा हुई। जापान, अमेरिका, कोरिया सहित यूरोपीय देशों की कंपनियों ने आईआईटियन को हाथों हाथ लिया। बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और बीटेक-एमटेक डुवल डिग्री प्रोग्राम के स्टूडेंट्स को सेलेक्शन में प्राथमिकता मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार रात 11 बजे तक जो रिजल्ट आए थे, उसके मुताबिक 100 से ज्यादा स्टूडेंट्स का कैंपस सेलेक्शन हो गया था। 50 स्टूडेंट्स के रिटेन टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन (जीडी) और पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) की प्रक्रिया चल रही थी।

24 दिसंबर तक चलेगा प्लेसमेंट

IIT Kanpur - Rs. 1 Crore Package to IITians in Kanpur

पहले दिन 30 नेशनल और मल्टीनेशनल कंपनियों ने इंटरव्यू किया है। इन सभी का कैंपस सेलेक्शन उम्मीद से ज्यादा रहा है। आईआईटी के सूत्रों ने बताया कि विदेशी कंपनियों में आईआईटियन के सेलेक्शन पर खास जोर दिया है। सोमवार को जो सेलेक्शन हुए हैं, उनमें से ज्यादातर विदेशी कंपनियों ने किए हैं। मंगलवार को भी करीब 30 कंपनियों को कैंपस सेलेक्शन करना है। सूत्रों ने बताया कि प्लेसमेंट की यह प्रक्रिया 24 दिसंबर तक चलती रहेगी।

इस बार के कैंपस प्लेसमेंट में 1300 से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हो रहे हैं। इन सभी को जॉब दिलाने का टारगेट रखा गया है। सेकेंड फेज का कैंपस प्लेसमेंट 4 जनवरी से शुरू होगा, जो कि मार्च 2015 के अंत तक चलता रहेगा। इस बार 250 नेशनल और मल्टीनेशनल कंपनियां आई हैं, जो कि रिकार्ड है।  

आईआईटी कानपुर प्लेसमेंट अधिकारी प्रो. दीपू फिलिप ने बताया कि सोमवार की प्लेसमेंट प्रक्रिया काफी देर तक चली। इस कारण रिजल्ट फाइनल नहीं किया जा सका। सेलेक्शन पाने वाले स्टूडेंट्स का नाम और उसका वेतन पैकेज गोपनीय रखा जाता है। कंपनी के नाम का खुलासा करने से भी बचा जाता है। देशी, विदेशी कंपनियों से हुए अनुबंध और शर्तों को ध्यान में रखकर ही यह सावधानी बरती जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed