{"_id":"5af12d26-2502-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"pa-sangma-first-made-new-party-than-nda-join","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले नई पार्टी बनाएंगे, फिर एनडीए में जाएंगे संगमा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पहले नई पार्टी बनाएंगे, फिर एनडीए में जाएंगे संगमा
नई दिल्ली/हरीश लखेड़ा
Updated Fri, 02 Nov 2012 09:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटा चुके एनसीपी नेता पीए संगमा अब नई राजनीतिक पार्टी बनाने में जुट गए हैं। यूपीए सरकार में हाल तक राज्यमंत्री रहीं अपनी बेटी अगाथा संगमा को हटाए जाने के बाद पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने अपनी पार्टी बनाने की सरगर्मी बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि संगमा की यह प्रस्तावित नई पार्टी एनडीए का हिस्सा भी बनेगी।
विज्ञापन
इससे पूर्वोत्तर में एनडीए को एक मजबूत सहयोगी मिलने की संभावना है। संगमा भाजपा नेतृत्व के साथ भी लगातार संपर्क में हैं। संगमा यूपीए सरकार से पहले से नाराज चल रहे थे। अब केंद्रीय मंत्रिमंडल से अपनी बेटी अगाथा संगमा की विदाई ने उनकी नाराजगी और बढ़ा दी है। इसलिए संगमा अब एनसीपी से अलग राह की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
यूपीए से तो वह तभी दूर हो गये थे, जब उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में पहले तो प्रणब मुखर्जी के खिलाफ ताल ठोकने का फैसला किया और फिर इस चुनाव के विवाद को सुप्रीम कोर्ट में ले गये। इस घटनाचक्र के चलते संगमा को अब यूपीए में अपने लिए ज्यादा संभावनाएं नहीं दिख रही हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार संगमा मेघालय विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी का गठन कर लेना चाहते हैं। मेघालय में त्रिपुरा व नगालैंड के साथ अगले साल जनवरी में चुनाव हैं। पिछले चुनाव में मेघालय की 60 सीटों में से एनसीपी ने 15 सीटें जीती थीं।
अब संगमा मेघालय के साथ ही पूर्वोत्तर की एक मजबूत सियासी ताकत बनने की रणनीति के तहत यह कदम उठाने जा रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा से मिले समर्थन से संगमा गदगद हैं। इसलिए वह अपनी नई पार्टी को एनडीए का हिस्सा बनाने के लिए तैयार हैं। संगमा इससे पहले भी एनडीए केखेमे में रह कर लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं।