फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   p sathasivam become new governor of kerala.

पी. सदाशिवम बने केरल के नए राज्यपाल

Wed, 03 Sep 2014 09:35 PM IST
Updated Wed, 03 Sep 2014 09:35 PM IST
विज्ञापन
p sathasivam become new governor of kerala.

विपक्ष के तमाम ऐतराजों के बावजूद केंद्र सरकार ने बुधवार को पूर्व मुख्य न्यायाधीश पी. सदाशिवम को केरल का राज्यपाल नियुक्त कर दिया।

विज्ञापन


राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह सूचना दी गई कि केरल की राज्यपाल शीला दीक्षित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है और उनकी जगह सदाशिवम को यह जिम्मेदारी दी जा रही है।

शीला दीक्षित ने पिछले सप्ताह अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 65 वर्षीय सदाशिवम देश के पहले मुख्य न्यायाधीश हैं जिन्हें राज्यपाल के पद पर नियुक्ति दी गई है। इसके अलावा वर्तमान एनडीए सरकार की ओर से राज्यपाल बनाए गए वह पहले गैर राजनीतिक व्यक्ति हैं। a
विज्ञापन

कांग्रेस ने लगाए थे गंभीर आरोप

p sathasivam become new governor of kerala.

सदाशिवम इसी साल अप्रैल में मुख्य न्यायाधीश के पद से रिटायर हुए थे। सरकार के इस फैसले पर विपक्षी दल कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताया था।

कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने मोदी सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा था कि आखिर सदाशिवम को किसे खुश करने की एवज में राज्यपाल के पद से नवाजा जा रहा है।

शर्मा ने सवाल उठाया था, 'आखिर उन्हें राज्यपाल क्यों बनाया जा रहा है। सवाल यह है कि क्या उन्होंने कुछ लोगों के लिए काम किया है? उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को खुश किया है, जिसकी वजह से उन्हें राज्यपाल बनाया जा रहा है।

लेकिन केंद्र सरकार ने इन सभी आपत्तियों को दरकिनार करते हुए सदाशिवम को ही राज्यपाल बनाने का फैसला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed