फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   p sathasivam become kerala governor.

पी सदाशिवम ने ली राज्यपाल पद की शपथ

Fri, 05 Sep 2014 06:51 PM IST
एजेंसी/तिरुवनंतपुरम
एजेंसी/तिरुवनंतपुरम Updated Fri, 05 Sep 2014 06:51 PM IST
विज्ञापन
p sathasivam become kerala governor.

भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश पी सदाशिवम ने तमाम विवादों के बीच शुक्रवार को केरल के राज्यपाल पद की शपथ ली।

विज्ञापन


केरल हाई कोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अशोक भूषण ने यहां राजभवन में 65 वर्षीय सदाशिवम को राज्य के 23वें राज्यपाल के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।


सदाशिवम भारत के ऐसे पहले पूर्व प्रधान न्यायाधीश हैं जिन्हें राज्यपाल बनाया गया है। वह नई राजग सरकार में राज्यपाल पद पर नियुक्त होने वाले पहले गैर राजनीतिक व्यक्ति भी हैं।
विज्ञापन


सदाशिवम को शीला दीक्षित के स्थान पर केरल का राज्यपाल बनाया गया है। शीला ने कुछ समय पहले ही पद से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed