फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   p l punia comment on sakshi statement.

'मोदी को 4 बच्चे पैदा करने की सीख दें साक्षी'

Thu, 15 Jan 2015 08:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Thu, 15 Jan 2015 08:56 PM IST
विज्ञापन
p l punia comment on sakshi statement.

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य पीएल पूनिया ने सांसद साक्षी महाराज के हिंदुओं से चार बच्चे पैदा करने वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि साक्षी महाराज पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं संघ प्रचारकों को चार बच्चे पैदा करने की नसीहत दें।

विज्ञापन


साक्षी महाराज, भाजपा एवं उसके अनुसांगिक संगठन ऐसे बयान देकर सांप्रदायिकता के साथ जातीय ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रहे हैं।

दलित उत्पीड़न मामलों की समीक्षा के लिए अलीगढ़ पहुंचे पीएल पूनिया ने एनडीए सरकार के अध्यादेश लाकर भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन पर कहा कि कांग्रेस ने किसान, उसके रोजगार, परिवार के हित को ध्यान में रखकर वर्ष 2013 में यह बिल पास कराया था। इसमें किसानों को उसकी भूमि का चार गुना मुआवजा, सिंचित भूमि के अधिग्रहण पर प्रतिबंध जैसे प्रावधान किए थे। लेकिन एनडीए सरकार ने इसे बदल दिया है। वर्तमान बिल मात्र पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाला है। गरीबों के हित में बने खाद्य सुरक्षा बिल को वर्तमान सरकार लागू नहीं कर रही। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्नाव में गंगा नदी में बड़ी संख्या में शव मिलने के मामले में उन्होंने मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप को आवश्यक बताते हुए उन्होंने कहा कि वहां के प्रशासन द्वारा जेसीबी से शव उठाकर उनका अंतिम संस्कार करने का कृत्य शर्मनाक है। इसके जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव द्वारा बिहार समेत दो राज्यों में चुनाव के लिये पार्टियों को एकजुट होने के प्रयास मामले पर टिप्पणी करते हुए वह बोले कि सपा समेत अन्य दलों को कांग्रेस के बैनर तले सांप्रदायिक पार्टी भाजपा का विरोध करना चाहिए।

साक्षी महाराज का बयान

p l punia comment on sakshi statement.

साक्षी महाराज ने मेरठ में एक सभा के दौरान विवादित बयान देते हुए कहा कि हिंदुओं को 4 बच्चे पैदा करने चाहिए।

मेरठ में आयोजित संत समागम महोत्सव में बोलते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि हिंदू 4 बच्चे पैदा करें, उनमें से एक सीमा पर भेज दें और एक हम संतों को दे दें।

साक्षी महाराज ने आगे कहा कि भारत में 4 पत्नी और 40 बच्चे पैदा करने की प्रणाली नहीं है। ऐसे में हिंदू महिलाओं को कम से कम 4 बच्चे जरूर पैदा करने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed