फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   P. Chidambaram tweet's a statement on gst

'दोषपूर्ण GST से बेहतर है विलंबित जीएसटी बिल'

Mon, 21 Dec 2015 06:34 AM IST
Updated Mon, 21 Dec 2015 06:34 AM IST
विज्ञापन
P. Chidambaram  tweet's a statement on gst

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने रविवार को कहा कि वह वित्त मंत्री अरुण जेटली के इस बयान से सहमत हैं कि विलंबित जीएसटी दोषपूर्ण जीएसटी से बेहतर है। उन्होंने कहा कि वर्तमान जीएसटी बिल दोषपूर्ण है।

विज्ञापन


चिदंबरम ने अपने ट्वीट में कहा, ‘वित्त मंत्री अरुण जेटली से सहमत हूं। एक विलंबित जीएसटी दोषपूर्ण जीएसटी से बेहतर है। वर्तमान जीएसटी बिल दोषपूर्ण है।’

मालूम हो कि शनिवार को फिक्की की सालाना बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संकेत दिया था कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) बिल संसद के शीतकालीन सत्र में होना संभव नहीं हो सकता है और विलंबित जीएसटी बिल दोषपूर्ण जीएसजी के मुकाबले बेहतर होगा।

विज्ञापन

कुशल तरीके से तैयार करें मसौदा

P. Chidambaram  tweet's a statement on gst

चिदंबरम ने सरकार से कहा कि वह वह कांग्रेस के तीन आपत्तियों को स्वीकार करे ताकि यह बिल संसद में पारित हो सके। उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा, ‘कांग्रेस के तीन महत्वपूर्ण आपत्तियों को मानकर यह बिल पारित हो सकता है। एक प्रतिशत कर वैसे भी निरर्थक है। इस प्रावधान को समाप्त कीजिए।’

कांग्रेस की मांग है कि जीएसटी दर की एक सीमा होनी चाहिए और यह संविधान विधेयक का हिस्सा होना चाहिए जिसके बारे में जेटली ने कहा कि ऐसा नहीं किया जा सकता।

एक अन्य ट्वीट में चिदंबरम ने कहा, ‘कुशल तरीके से मसौदा तैयार कर दर की सीमा बिल में शामिल की जा सकती है। विपक्ष से इस बारे में बात कीजिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed