फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   p chidambaram turns tv reporter

जीत की खुशी में जब रिपोर्टर बन बैठे चिदंबरम

Thu, 09 May 2013 01:13 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 09 May 2013 01:13 AM IST
विज्ञापन
p chidambaram turns tv reporter

कर्नाटक विधान सभा में मिली बड़ी जीत से बेहद खुश और उत्साहित हुए वित्त मंत्री बुधवार को रिपोर्टर बन बैठे।

विज्ञापन


संसद भवन परिसर में उन्होंने एक अंग्रेजी टीवी चैनल के रिपोर्टर से माइक ले कर पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह से मुस्कुराते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में सवाल भी पूछे।

उन्होंने जसवंत के मुंह के सामने माइक ले जा कर पूछा नतीजे से आप कैसा महसूस कर रहे हैं, क्या इसका श्रेय आप कांग्रेस को नहीं देंगे? हालांकि इस दौरान जसवंत मुस्कुराते रहे और बाद में दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को सज्जन व्यक्ति बता कर तारीफों के कसीदे पढ़े।
विज्ञापन


दरअसल बुधवार को संसद की जगह सभी नेताओं की दिलचस्पी कर्नाटक के चुनावी नतीजों में थी। सदन शुरू होने से पहले चूंकि चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके थे। इसलिए जीत हासिल करने वाली कांग्रेस के नेता उत्साहित हो कर लॉबी में इधर उधर घूम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान पत्रकारों ने प्रतिक्रिया के लिए चिदंबरम को घेरा। काफी खुश नजर आ रहे चिदंबरम ने प्रतिक्रिया देने से पहले मीडियाकर्मियों से हंसी मजाक शुरू की।

उन्होंने कहा कि चूंकि वह नतीजे से बहुत खुश हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रिया अंग्रेजी की जगह मातृभाषा तमिल में देंगे। इसी हल्के फुल्के क्षणों में प्रतिक्रिया देने के लिए संसद भवन से बाहर आने के क्रम में अचानक उनका सामना जसवंत सिंह से हो गया।

इसके बाद वित्त मंत्री पास खड़े एक टीवी चैनल संवाददाता से माइक ले कर जसवंत से सामने पहुंचे और मंझे हुए रिपोर्टर की तरह चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया लेनी शुरू कर दी। बाद में उन्होंने कहा कि इस जीत को राजनीतिक दलों के लिए व्यापक संदेश करार दिया।

उन्होंने कहा कि जनता आरोपों-प्रत्यारोपों की गहराई में जा कर देखती है। इसलिए भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाने वाली भाजपा को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ही सत्ता से बाहर कर दिया।


इसके बाद जसवंत सिंह ने चिदंबरम को जीत की बधाई दी। नतीजे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हुए उन्होंने कहा कि जनता शासन के लिए वोट करती है, अगर आप शासन बंद करेंगे तो जनता मतदान के जरिये आपको शासन से बाहर कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed