फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   p chidambaram statement on next congress president.

गांधी परिवार से बाहर का भी हो सकता है अध्यक्ष: चिदंबरम

Sat, 25 Oct 2014 09:52 AM IST
ब्यूरो, एजेंसी/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, एजेंसी/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Oct 2014 09:52 AM IST
विज्ञापन
p chidambaram statement on next congress president.

पहले लोकसभा और अब दो राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कांग्रेस का अगला अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर होने की संभावना जताकर सियासी हलचल बढ़ा दी है। चिदंबरम का बयान ऐसे समय में आया है, जब प्रियंका गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपने की मांग जोरशोर से उठ रही थी।

विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की नेतृत्व शैली पर लगातार उठते सवालों के बीच पूर्व वित्तमंत्री के इस बयान का संकेत साफ है कि प्रियंका यदि कांग्रेस को मौजूदा संकट के दौर से निकालने के लिए मैदान में नहीं उतरती हैं तो सोनिया गांधी के बाद पार्टी का अगला अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का भी हो सकता है।
विज्ञापन


प्रियंका को लाने की कांग्रेस में उठ रही मांग के बीच पार्टी अध्यक्ष की कमान गांधी परिवार से इतर किसी को दिए जाने के सवाल पर चिदंबरम ने साफ कहा कि क्या होगा अभी वे नहीं कह सकते। लेकिन इस बात से इनकार नहीं कि गांधी परिवार के बाहर का भी कोई कांग्रेस नेता पार्टी का अध्यक्ष बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'कांग्रेस में आमूल चूल बदलाव की जरूरत'

p chidambaram statement on next congress president.

चिदंबरम ने यह भी माना है कि लोकसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस में आमूल चूल बदलाव की जरूरत है और हार के तत्काल बाद कांग्रेस कार्यसमिति की हुई बैठक में सबकी यह राय थी। उनके मुताबिक पार्टी को मोदी सरकार के मुकाबले एक मजबूत विपक्ष बनाने के लिए तत्काल बदलाव किया जाना वक्त की जरूरत है।

ज्यादा से ज्यादा बयान दें सोनिया, राहुल  
चिदंबरम का यह भी मानना है कि बेहतर विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ज्यादा से ज्यादा बयान देने चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मेरा कांग्रेस अध्यक्ष व उपाध्यक्ष से आग्रह है कि वे ज्यादा से ज्यादा रैलियां करें, मीडिया से बात करें। मैं मानता हूं कि पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी गिरा हुआ है, लेकिन ऐसा नहीं है उसे फिर से उठाया नहीं जा सकता। मुझे पूरा भरोसा है कि पार्टी नेतृत्व के पास पूरा टाइमटेबल होगा।’

अगले साल जुलाई में होगा अध्यक्ष पद का चुनाव
चिदंबरम का बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अगले साल जुलाई में कांग्रेस के नए अध्यक्ष के नाम पर फैसला होगा। फिलहाल मार्च, 1998 से सोनिया गांधी ही कांग्रेस अध्यक्ष हैं, जो पार्टी अध्यक्ष के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed