{"_id":"b0b303a0-535c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"p-chidambaram-says-i-know-my-limit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पता है मुझे अपनी हद: चिदंबरम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पता है मुझे अपनी हद: चिदंबरम
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 31 Dec 2012 08:43 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि उन्हें अपनी हद पता है और वह इसी के मुताबिक ही रहते हैं और आचरण करते हैं। उन्होंने यह बात डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि के उस बयान पर कही, जिसमें उन्होंने वित्त मंत्री को प्रधानमंत्री पद के काबिल बताया था।
विज्ञापन
उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मुझे नहीं लगता कि मुझे आप के सवाल को गंभीरता से लेना चाहिए लेकिन मुझे इसका गंभीर जवाब देने दीजिए। मुझे अपनी हद पता है और मैं उसी के मुताबिक रहता हूं और आचरण करता हूं। रविवार को करुणानिधि ने अभिनेता कमल हासन के सुझाव का समर्थन किया था कि वित्त मंत्री प्रधानमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
चिदंबरम ने कहा कि यदि पत्रकार कोई अच्छी टिप्पणी की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको यह बताना चाहता हूं कि आपमें कुछ सोचते हैं कि मैं मूर्ख हूं लेकिन मैं इतना भी मूर्ख नहीं हूं जितना आप सोचते हैं।
विज्ञापन