{"_id":"5b0735e7863e58c9957344787d256c3a","slug":"owners-of-micromax-mobiles-arrested-in-a-bribery-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइक्रोमैक्स के मालिक घूस देते रंगे हाथ गिरफ्तार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
माइक्रोमैक्स के मालिक घूस देते रंगे हाथ गिरफ्तार
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 08 Aug 2013 11:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने बुधवार को रिश्वत देने के आरोप में मोबाइल कंपनी माइक्रोमैक्स के मालिकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
इनको दिल्ली में एक मैरिज हॉल के निर्माण की मंजूरी के लिए उत्तरी दिल्ली म्यूनिसिपल कारपोरेशन (एनडीएमसी) के इंजीनियरों को 30 लाख की घूस देते रंगे हाथ पकड़ा गया।
सीबीआई ने माइक्रोमैक्स इंफोर्मेटिक्स के मालिक राजेश अग्रवाल और मनीष तुली के साथ ही नगर निगम के दो जूनियर अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया। इसके अलावा जांच एजेंसी ने एमसीडी अधिकारियों के आधिकारिक कार्यालयों और आवासों समेत 15 स्थानों पर छापा भी मारा।
विज्ञापन
एजेंसी के सूत्रों का कहना है कि अग्रवाल और तुली वजीरपुर में मैरिज हॉल का निर्माण कराना चाहते थे लेकिन इसे मंजूरी देने के लिए नगर निगम के इंजीनियर 50 लाख रुपये की घूस मांग रहे थे। सूत्रों ने बताया कि अग्रवाल और तुली एमसीडी अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद 30 लाख रुपये देने पर राजी हो गए।
विज्ञापन
दोनों पक्षों के बीच घूस की रकम दो जूनियर अधिकारियों को देने पर भी सहमति बनी। तिमारपुर कार्यालय में रिश्वत की रकम चुकाए जाने की जानकारी मिलने के बाद सीबीआई ने मौके पर पहुंचकर चारों लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
माइक्रोमैक्स इंफोर्मेटिक्स के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी का गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों के कदाचार से कोई लेना देना नहीं है। चारों व्यक्तियों की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीमों ने एमसीडी अधिकारियों के आवासीय और कार्यालयों समेत 15 स्थानों पर छापा मारा। जांच टीम ने एक एमसीडी जूनियर इंजीनियर कपिल देव के आवास से 40 लाख रुपये नगद बरामद किए।