{"_id":"114b255a-5fea-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"owaisi-sent-in-judicial-custody-till-jan-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकबरुद्दीन ओवैसी 22 तक न्यायिक हिरासत में","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अकबरुद्दीन ओवैसी 22 तक न्यायिक हिरासत में
आदिलाबाद (आंध्र प्रदेश)/एजेंसी
Updated Wed, 16 Jan 2013 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भड़काऊ भाषण देने के मामले में गिरफ्तार एमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी को 5 दिन की पुलिस हिरासत समाप्त होने से एक दिन पहले ही बुधवार को 22 जनवरी तक फिर से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
आदिलाबाद जिले के निर्मल कस्बे की अदालत ने एमआईएम विधायक ओवैसी को 16 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा था। उसे बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाना था। मगर पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने से एक दिन पहले ही उसे निर्मल स्थित अदालत में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे फिर से आदिलाबाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस ओवैसी से की गई पूछताछ से संतुष्ट नहीं है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान ओवैसी का रवैया असहयोगात्मक था। माना जा रहा है कि ओवैसी ने पूछताछ में कहा है कि सीडी में रिकॉर्ड आवाज उसकी नहीं है और उसकी छवि को खराब करने के लिए उसके खिलाफ साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन