फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   owaisi rally cancelled in allahabad

यूपी में ओवैसी की रैली रद्द, भड़की MIM

Mon, 06 Apr 2015 01:28 PM IST
Updated Mon, 06 Apr 2015 01:28 PM IST
विज्ञापन
owaisi rally cancelled in allahabad

उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक वोटों में पैठ बनाने की कोशिश कर रहे एमआईएम नेता असदउद्दीन ओवैसी को इलाहाबाद में रैली करने की इजाजत नहीं दी गई है। इलाहाबाद प्रशासन ने लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू ) की रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ओवैसी की रैली रद्द कर दी है। रैली 15 मार्च को प्रस्तावित थी।

विज्ञापन


प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देकर कहा है कि औवैसी को इलाहाबाद में किसी भी प्रकार की सभा या अन्य कार्यक्रम करने करने को मंजूरी नहीं दी जाएगी।

प्रशासन के निर्णय से भड़के मजलिस इत्तेहादुल मुस्लमीन (एमआईएम) के नेताओं ने आरोप लगाया है कि इलाहाबाद प्रशासन नगर विकास मंत्री आजम खां के इशारे पर काम कर रहा है और इसी वजह से ओवैसी के कार्यक्रम को मंजूरी नहीं दे रहा। एमआईएम अब न्यायालय की शरण में जाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन ने पहले दे दी थी रैली की इजाजत

owaisi rally cancelled in allahabad

एमआईएम ने सबसे पहले बहादुरगंज के पास दायरा मुहीबुल्लाह में ओवैसी की सभा के लिए अनुमति मांगी थी। प्रशासन ने एमआईएम का आवेदन निरस्त कर दिया। हालांकि इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, गत चार मार्च को प्रशासन ने रैली की इजाजत दे दी थी।

सोमवार को एडीएम कार्यालय की ओर से जारी आदेश में मुट्ठीगंज थाने के प्रभारी की रिपोर्ट के आधार पर रैली को निरस्त कर दिया गया। रिपोर्ट में कहा गया कि स्‍थानीय नागरिक ओवैसी की रैली का विरोध कर रहे हैं और रैली से बोर्ड परीक्षा में भी परेशानी आ सकती है।

एमआईएम ने वसीयाबाद और करेली में सभा के लिए इजाजत मांगी लेकिन इस उन आवेदनों को भी निरस्त कर दिया गया।

एमआईएम ने अदालत जाने की धमकी दी

owaisi rally cancelled in allahabad

स्‍थानीय प्रशासन का कहना है कि ओवैसी के ऐसे किसी भी कार्यक्रम या सभा के आयोजन को मंजूरी नहीं दी जाएगी, जिसमें भीड़ जुटने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि ओवैसी पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप लगते रहे हैं और माना जा रहा है कि प्रशासन कानून-व्यवस्‍था के मद्देनजर एहतियातन ओवैसी की सभाओं का मंजूरी नहीं दे रहा है।

इलाहाबाद के एडीएम सिटी एसके शर्मा का कहना है कि एलआईयू और पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर अब इलाहाबाद में ओवैसी के किसी भी कार्यक्रम या सभा के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी।

एमआईएम के नगर संयोजक अफसर महमूद और अन्य नेताओ ने मामले में मंगलवार को एसपी सिटी से मुलाकात भी की। नगर संयोजक ने आरोप लगाया है कि प्रशासन नगर विकास मंत्री आजम खां के इशारे पर काम कर रहा है। अगर ओवैसी इलाहाबाद आए तो आजम की सियासी जमीन खिसक जाएगी, जो आजम को गंवारा नहीं।

उन्होंने कहा कि प्रशासन के निर्णय के लिए विरोध में न्यायालय की शरण में जाएंगे। उल्लेखनीय है क‌ि पिछले वर्ष कम से कम चार बार ऐसे मौके आए जब उत्तर प्रदेश में आवैसी की रैलियों को रद्द किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed