फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Owaisi enters Mulayam Singh yadav Constituency.

मुलायम के गढ़ में MIM चीफ ओवैसी ने मारी एंट्री

Tue, 03 Nov 2015 11:35 AM IST
Updated Tue, 03 Nov 2015 11:35 AM IST
विज्ञापन
Owaisi enters Mulayam Singh yadav Constituency.

हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी आल इंडिया मजलिस -ए- इत्तेहादुल मुस्लेमीन ने यूपी की सियासत में दस्तक दे दी है।

विज्ञापन


सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के गढ़ में भाजपा समर्थित उम्मीदवार को शिकस्त देकर पार्टी ने जिला पंचायत की एक सीट झटक ली है। पवई ब्लाक के मकसुदिया सीट से कैलाश कुमार गौतम 2660 वोट पाकर जिला पंचायत सदस्य चुने गए।

इस जीत को सीढ़ी मानते हुए कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव में ताल ठोंकने को लेकर उत्साहित हैं। आल इंडिया मजलिस -ए- इत्तेहादुल मुस्लेमीन पार्टी से आजमगढ़ जिले में 10 लोगों को टिकट मिला था।
विज्ञापन

आजमगढ़ से पार्टी ने उतारे थे 10 प्रत्याशी

Owaisi enters Mulayam Singh yadav Constituency.

जिलाध्यक्ष कलीम जामयी ने दो अक्तूबर को दस सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। इनमें राजापुर सिकरौर से अबुशाद कुरैशी, मंजीरपट्टी से नदीम खान, जगदीशपुर से शाबिहा खातून, कनेरी से जय सिंह गौतम, मकसुदिया से कैलाश कुमार गौतम, जयराजपुर से अबुजर, पटबध कौतूक से अशोक कुमार गौतम, भगतपुर से निशा देवी, मधनापार से मोहम्मद असहद गुड्डू जबकि चांद पट्टी से राशिदा बानो के नाम शामिल रहे।

दो सीटों पर पार्टी प्रत्याशी तीसरे और चौथे नंबर पर रहे जबकि मुस्लिम बाहुल्य पवई ब्लाक के मकसूदिया सीट से आए परिणाम ने सभी को चौंका दिया। ओवैसी के प्रत्याशी कैलाश कुमार गौतम ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार फूलचंद्र भारती को 543 वोटों से हरा दिया।

कैलाश कुमार गौतम को 2660 जबकि फूलचंद्र भारती को 2117 मत मिले। फूलचंद्र 1993 में फूलपुर विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।

जिलाध्यक्ष कलीम जामयी कहते हैं पार्टी के मुखिया गरीबों और मजलूमों की आवाज संसद तक पहुंचाने चाहते हैं। इसलिए वहां तक पहुंचने के लिए पहले पंचायत चुनाव का रास्ता चुना गया है। जीत से उत्साहित कलीम ने कहा कि बिहार में मौजूद पार्टी मुखिया सांसद असदुद्दीन ओवैसी को जीत की खबर दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed