मोदी की अपील मान गए ओवैसी, मिला प्रशंसा पत्र
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोगो से अपील की है कि यदि वो सक्षम हैं तो LPG की सब्सिडी छोड़ कर मार्केट रेट पर खरीदना शुरु करें।
यूं तो मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) पार्टी के प्रमुख और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी प्रधानमंत्री मोदी की बातों से इत्तफाक नहीं रखते लेकिन ओवैसी ने पीएम मोदी की अपील मानते हुए केंद्र सरकार के 'गिव इट अप' अभियान से जुड़ गए हैं और LPG सब्सिडी छोड़ दी है।
मिला प्रशंसापत्र
ओवैसी ने अपने ट्वीटर एकाउंट से ट्वीट किया है कि उन्हें इंडियन ऑयल
कार्पोरेशन की ओर से गिव इट अप अभियान से जुड़ने पर प्रशंसा पत्र मिला है।
उन्होंने ट्वीट में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की ओर से स्थानीय डीलर के साथ
अपनी फोटो शेयर की है।
पढ़े ओवैसी का ट्वीट
Received lttr of appreciation my local IOC dealer for joining Give It Up movement by buying cylinders market rate pic.twitter.com/1Fm2EVgUPY
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) August 20, 2015