{"_id":"d3fd971c-8e62-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"over-80-pct-rape-cases-pending-in-courts","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के 80 फीसदी मामले अदालतों में लंबित","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रेप के 80 फीसदी मामले अदालतों में लंबित
चेन्नई/एजेंसी
Updated Sat, 16 Mar 2013 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर की अदालतों में बलात्कार के 80 प्रतिशत से ज्यादा मामले लंबित पड़े हैं। यह बात सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पी सतशिवम ने शनिवार को कही।
विज्ञापन
वूमेन लॉयर्स एसोसिएशन के स्वर्ण जयंती समारोह में यहां न्यायाधीश ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा और लैंगिक भेदभाव के मामलों को खत्म करने के लिए महिला वकीलों की भूमिका बेहद अहम हो सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो के 2011 के आंकड़ों के अनुसार देश भर में 83.6 प्रतिशत मामले अदालतों में लंबित पड़े हैं। सतशिवम के अनुसार महिला वकील इन्हें निबटाने की पहल कर सकती हैं।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के एक और जज न्यायाधीश फाकिर मोहम्मद इब्राहिम कलीफुल्ला ने कहा कि महिलाओं का शोषण समाज की हकीकत है। महिलाओं का विकास उनके द्वारा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने में ही निहित है।