फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Ovashi questions raised on Vajpayee-Adwani

ओवैशी बोले अटल-आडवाणी को क्यों किया सम्मानित

Tue, 05 May 2015 02:47 PM IST
Updated Tue, 05 May 2015 02:47 PM IST
विज्ञापन
Ovashi questions raised on Vajpayee-Adwani

अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाले ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


हैदराबाद से लोकसभा सांसद ने इस बार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


एक किताब के विमोचन समारोह में ओवैसी ने कहा कि बाबरी मस्जिद ढहाए जाने को लेकर आपराधिक मामलों का सामना कर रहे आडवाणी को कैसे देश के दूसरे सर्वोच्च पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आडवाणी ने अपनी रथ यात्रा के जरिए पूरे देश में तबाही मचाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाजपेयी को बताया अयोध्या का कसूरवार

Ovashi questions raised on Vajpayee-Adwani

पद्म विभूषण से सम्मानित किए गए लोगों में आडवाणी संभवत: ऐसे पहले शख्स होंगे, जो आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। पूर्व पीएम वाजपेयी का जिक्र करते हुए ओवैसी ने आरोप लगाया कि भाजपा के इस बुजुर्ग नेता ने अयोध्या मसले पर कई विवादास्पद बयान दिए थे।

इसके वीडियो यूट्यूब पर भी उपलब्ध हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हम कैसे 5 दिसंबर 1992 की तारीख भूल सकते हैं। भारत रत्न से सम्मानित इन्हीं अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि हम जमीन को समतल करने जा रहे हैं।

भाजपा ने ओवैसी के बयान की निंदा की
भाजपा ने वाजपेयी और आडवाणी को लेकर दिए गए एआईएमआईएम नेता ओवैसी की बयान की निंदा करते हुए कहा कि वह इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने व्यंग्य करते हुए कहा कि इससे लग रहा है कि कुछ लोग चाहते हैं कि ओसामा बिन लादेन को बड़ा सम्मान दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed