कोई माई का लाल हमें नहीं रोक सकताः ओवैसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुसलमानों को मतदान से रोकने संबंधी शिवसेना के बयान के बाद देश की राजनीति में भूचाल आ गया है। शिवसेना के इस बयान पर विपक्षी दलों ने उसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
अभी तक जहां अन्य राजनीतिक दल शिवसेना के इस बयान का कड़ा विरोध कर रहे थे वहीं उसकी सहयोगी भाजपा ने भी उसके बयान की निंदा की है। मुसलमानों पर विवादित टिप्पणी कर शिवसेना हर तरफ से घिरती नजर आ रही है।
हालांकि शिवसेना के मुखपत्र सामना में मुसलमानों पर यह विवादित लेख लिखने वाले शिवसेना सांसद संजय राउत अभी भी अपने बयान पर अड़े हैं। उनका कहना है कि सभी राजनीति दलों ने मुसलमानों का केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। वहीं उनके इस विवादित बयान के बाद एमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सीधे सीधे उन्हें चुनौती दे दी है।
आप ने की शिवसेना के बयान की निंदा
हाल के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में दो सीटें जीतकर सनसनी मचाने वाले एमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैशी ने चुनौती देते हुए कहा कि किसी माई के लाल में हिम्मत हो तो हमें रोक कर दिखाए।
ओवैसी ने कहा कि इतनी हिम्मत किसी में नहीं है जो हमें हमारे संवैधानिक अधिकार से वंचित कर सके। उन्होंने शिवसेना नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि ऐसे लोगों को तुरंत जेल में डाल देना चाहिए जो इस तरह के साम्प्रदायिक भाषणों से समाज का माहौल खराब करना चाहते हैं।
वहीं आम आदमी पार्टी ने भी शिवसेना के इस बयान की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की। आप नेता आशुतोष ने कहा कि शिवसेना इस तरह के बयान देकर माहौल खराब करना चाहती है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।