फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   outsiders not give advice i am perfectly safe in india says shahrukh

भारत में पूरी तरह सुरक्षित हूं: शाहरुख खान

Wed, 30 Jan 2013 08:45 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 30 Jan 2013 08:45 AM IST
विज्ञापन
outsiders not give advice i am perfectly safe in india says shahrukh

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। सोमवार को पाकिस्तान के गृहमंत्री रहमान मलिक द्वारा भारत में उनकी ‘सुरक्षा पर चिंता’ जताने के बाद शाहरुख ने मंगलवार को मीडिया में कहा कि मैंने कभी नहीं कहा कि भारत में मैं असुरक्षित हूं। असल में यहां सुरक्षा कोई मुद्दा ही नहीं है।

विज्ञापन


शाहरुख ने कहा कि मुझे भारतीय होने पर गर्व है। भारत में करोड़ों लोगों का बेशुमार प्यार मुझे मिला है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी पत्रिका में प्रकाशित जिस लेख पर विवाद हो रहा है, वह ज्यादातर लोगों ने पढ़ा ही नहीं है। उन्होंने मीडिया को उस लेख की प्रति उपलब्ध कराई।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस लेख के आधार पर सोमवार को पाकिस्तानी गृहमंत्री रहमान मलिक ने भारत को सलाह दी थी कि वह शाहरुख को सुरक्षा मुहैया कराए। इस पर मंगलवार को भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई। केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह ने दो टूक कहा कि पाकिस्तान शाहरुख की चिंता छोड़ कर अपना घर संभाले। कांग्रेस और भाजपा ने भी पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह सचिव ने कहा कि हम अपने नागरिकों को सुरक्षा देने में सक्षम हैं। पाकिस्तान अपने नागरिकों की सुरक्षा की चिंता करे। वहीं भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पाकिस्तान का बयान हमें नामंजूर है। अपने नागरिकों को सुरक्षा देने में विफल पाकिस्तान द्वारा शाहरुख को सुरक्षा मुहैया कराने की सलाह देना बेहद हास्यास्पद है।

सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने भी पाकिस्तान से कहा कि दूसरों को नसीहत देते समय अपना घर संभालना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि कई बार दुनिया देख चुकी है कि पाकिस्तान अपने नागरिकों को सुरक्षा देने में नाकाम रहा है। मेहदी हसन को पाकिस्तान बेहतर स्वास्थ्य सुविधा भी नहीं दे पाया था।

देश में मिला बेशुमार प्यार
शाहरुख खान ने कहा कि मुझे भारतीय होने पर गर्व है। यहां मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं। किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं। लेख को पढ़े बिना ही विवाद खड़ा किया गया है। मुझे बीस साल में करोड़ों देशवासियों का बेशुमार प्यार मिला है। मैं पहले भारतीय हूं, उसके बाद कुछ और।

मलिक बोले...
भारत सरकार को शाहरुख को सुरक्षा देनी चाहिए। शाहरुख पैदाइशी भारतीय हैं और वह भारतीय ही रहना चाहेंगे, लेकिन हम भारत से आग्रह करते हैं कि कृपया उन्हें सुरक्षा प्रदान करें। इससे पहले आतंकी हाफिज सईद ने कहा था कि अगर शाहरुख भारत में सुरक्षित महसूस नहीं करते तो वह पाकिस्तान आ सकते हैं।

क्या कहा था लेख में
- अमेरिकी पत्रिका ‘आउटलुक टर्निंग पॉइंट्स’ में शाहरुख ने कहा कि कई नेता जो मुस्लिमों के देशभक्त नहीं होने की बातें सोचते हैं, मुझे उनके प्रतीक की तरह पेश करते हैं।
- कई बार ऐसी बातें कही गई हैं कि मैं भारत छोड़ दूं और अपने ‘असली मुल्क’ में चला जाऊं। जबकि मेरे पिता स्वतंत्रता सेनानी थे।
- मैंने अपने बेटे का नाम आर्यन और बेटी की नाम सुहाना इसलिए रखा है ताकि नाम से उनके मजहब का पता न चले।

बकवास बंद करे पाक
- भारत में किसी की प्रतिभा जाति या धर्म से नहीं मापी जाती। यहां बिस्मिल्ला खान को भारत रत्न दिया गया। यहां शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, सैफ अली खान को चाहने वाले करोड़ों हैं। इसी तरह जब कोई मुस्लिम विधायक या सांसद बनता है तो उसे सिर्फ मुस्लिम ही वोट नहीं देते। पाकिस्तान बकवास बंद करे।

- शाहनवाज हुसैन, भाजपा नेता

शाहरुख को दी सुरक्षा
पिछले महीने शाहरुख खान की सुरक्षा हटाए जाने के बाद रविवार को एक बार उन्हें पुलिस सुरक्षा दी गई। इसका ताजा विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। मुंबई पुलिस ने मंगलवार को यह बात कही। एक वरिष्ठ पुलिस अफसर के अनुसार लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी हाफिज सईद के बयान के बाद शाहरुख की सुरक्षा बढ़ाई गई है। अब चौबीसों घंटे एक पुलिस कांस्टेबल शाहरुख की सुरक्षा में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed